Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देश के बाहर बैठे अपराधी जल्द जाएंगे जेल : आईजी
    Jharkhand Top News

    देश के बाहर बैठे अपराधी जल्द जाएंगे जेल : आईजी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 17, 2025Updated:December 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था को लेकर सात जिला धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग और चतरा के अधीक्षकों के साथ जोनल स्तर की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में संगठित अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा और दिशा निर्देश जारी किया गया।

    बैठक के बाद पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि सातों जिलों के पुलिस काफी अच्छे ढंग से अपना काम कर रही है। काफी तेजी और ज्यादा मात्रा में मामलों का निष्पादन हो रहा है। साथ ही अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि चतरा जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की ओर से संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के आधार पर संगठित अपराध से जुड़े अन्य जिलों में संगठित अपराध से जुड़े सदस्यों की भी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसे लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि जो अपराधी जेल से बाहर हैं उनकी सूची तैयार कर उनपर पुलिस लगातार नजर रख रही है। साथ ही सीसीए के तहत भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, ताकि वो जेल से बाहर आकर पुनः किसी अपराध को अंजाम न दे सकें। इसके साथ ही जो अपराधी देश के बाहर बैठकर यहां अपने गुर्गों के जरिए अपराध को अंजाम देने की कोशिश करते हैं, उन भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए भी कार्य जारी हैं, संबंधित एजेंसी से इस संबंध में लगातार बात चल रही है। जल्द ही देश के बाहर बैठे अपराधियों को भी पकड़कर जेल के भेजा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजनीति में विचारहीनता समस्या नहीं, विचार शून्यता समस्या हैः नितिन गडकरी
    Next Article पुराना जर्जर भवन तोड़ने के दौरान हादसा, मजदूर की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के पास चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

      December 20, 2025

      रामगढ़ में हाथियों का तांडव: NH-33 पर थमी रफ्तार, गजराज के खौफ से घंटों सहमे रहे मुसाफिर

      December 20, 2025

      लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित

      December 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण
      • जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के पास चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
      • रामगढ़ में हाथियों का तांडव: NH-33 पर थमी रफ्तार, गजराज के खौफ से घंटों सहमे रहे मुसाफिर
      • Test post title
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version