Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इंडिगो की अव्यवस्था पर सरकार सख्त, मंत्री मुरलीधर किसन मोहोल ने प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
    देश

    इंडिगो की अव्यवस्था पर सरकार सख्त, मंत्री मुरलीधर किसन मोहोल ने प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ दिनों से विमानन क्षेत्र में उत्पन्न अव्यवस्था पर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर किसन मोहोल ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर इंडिगो एयरलाइन के प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।

    मंत्री मोहोल ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से मंजूर किए गए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) नियमों को लागू करने में इंडिगो ने लापरवाही बरती, जिसके कारण संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अदालत के निर्देश के बाद एफडीटीएल में 10 घंटे की ड्यूटी अवधि को घटाकर 8 घंटे करने का आदेश दिया गया था।

    मंत्री मोहोल ने बताया कि मंत्रालय ने एयरलाइंस को इसे दो चरणों, 01 जुलाई 2025 और 01 नवंबर 2025 में लागू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इंडिगो ने इसे गंभीरता से नहीं माना। इसके बाद हालात बिगड़ने पर मंत्रालय और डीजीसीए ने त्वरित एक्शन लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है और 24×7 नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

    सरकार ने एफडीटीएल लागू करने की समयसीमा फिलहाल फरवरी 2026 तक टाल दी है। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के सीईओ को शो-कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।

    मंत्री मोहोल ने कहा कि यात्रियों का गुस्सा वाजिब है और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विमानन सेवाओं को जल्द सामान्य किया जाएगा।

    इसी क्रम में सरकार ने एयरलाइन कंपनियों के अचानक बढ़े किरायों पर भी नियंत्रण लगाने के लिए नई किराया सूची जारी की है। जिन यात्रियों को इस संकट की वजह से परेशानी हुई है, उन्हें बिना किसी रद्द शुल्क के पूरा पैसा वापस किया जाएगा और यात्रियों का खोया सामान 48 घंटे के अंदर लौटाने का आदेश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमायावती ने विश्व बाजार में गिरते रुपये की कीमत और एयरलाइंस संचालन पर जताई चिंता
    Next Article पलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      मायावती ने विश्व बाजार में गिरते रुपये की कीमत और एयरलाइंस संचालन पर जताई चिंता

      December 7, 2025

      बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो की 61 उड़ानें रद्द

      December 7, 2025

      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना डेयरी परियोजना का किया निरीक्षण, विस्तार के दिए निर्देश

      December 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से पूछताछ, DIG-SP समेत कई अफसर मौजूद
      • पलामू सांसद ने जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव को लिखा पत्र
      • इंडिगो की अव्यवस्था पर सरकार सख्त, मंत्री मुरलीधर किसन मोहोल ने प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
      • मायावती ने विश्व बाजार में गिरते रुपये की कीमत और एयरलाइंस संचालन पर जताई चिंता
      • लातेहार के डोरम गांव में पेयजल संकट गहराया, तीनों जलमीनार वर्षों से बंद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version