Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Jharkhand Top News

    लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। शहर में चल रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान और सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को बिरसा नगर के स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंप कर अपनी चिंताएं सामने रखीं। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनको जबरन हटाया जा रहा है, जिससे उनके घर-परिवार पर संकट मंडरा रहा है।

    समाजसेवी शंकर कर्मकार ने बताया कि बिरसा नगर के कई लोग पिछले 30-40 वर्षों से यहां रह रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क सहित सभी बुनियादी सुविधाएं होने के बावजूद प्रशासन अब उन्हें बेघर करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में परिवारों को हटाना मानवता के खिलाफ है। प्रशासन को पहले उनके पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था करनी चाहिए, तभी किसी तरह की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।

    स्थानीय लोगों की ओर से बताया गया कि इलाके के ज्यादातर परिवार निम्न आय वर्ग से आते हैं और अचानक बेघर होने की स्थिति में उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम भी पत्र भेजकर इस अभियान पर रोक की मांग की है।

    उन्होंने आगाह किया कि यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज को और बुलंद करेंगे। फिलहाल उपायुक्त कार्यालय ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन लोगों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उल्लेखनीय हो कि अभी भुईयांडीह में अतिक्रमण मुक्त अभियान के विरुद्ध आंदोलन जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट
    Next Article निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      पश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

      December 1, 2025

      निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

      December 1, 2025

      भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट

      November 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख, पीएमएनआरएफ से सहायता राशि की घोषणा
      • पश्चिमी सिंहभूम में पारा शिक्षक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
      • निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version