Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’
    Jharkhand Top News

    रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 15, 2025Updated:December 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने रिम्स परिसर में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर राज्य सरकार के भ्रष्ट तंत्र पर जोरदार हमला बोला है। उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई को न्यायोचित बताते हुए भी, मरांडी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केवल निर्माण तोड़ने से बात खत्म नहीं होगी, बल्कि इस पूरे प्रकरण के लिए जिम्मेवार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    मरांडी ने मांग की है कि इस पूरे खेल में शामिल रजिस्ट्रार (Registrar), अंचल अधिकारी (CO), रांची नगर निगम के अधिकारी और रेरा (RERA) के जिम्मेवार अफसरों को अविलंब निलंबित किया जाना चाहिए।

    भ्रष्टाचार और रिश्वत के बिना संभव नहीं

    नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि जब कोई आम नागरिक फ्लैट या जमीन खरीदता है, तो वह सरकार द्वारा जारी दस्तावेजों पर भरोसा करता है। अगर यह जमीन रिम्स की थी, तो फिर रजिस्ट्रार ने इन फ्लैटों की रजिस्ट्री कैसे कर दी? उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पहले जमीन की वैधता सुनिश्चित करना रजिस्ट्रार का प्राथमिक काम होता है। इस प्रकार नियमों की अनदेखी किए जाने से स्पष्ट है कि इसमें बड़े भ्रष्टाचार और रिश्वत के लेनदेन से इनकार नहीं किया जा सकता।

    मरांडी ने साफ कहा कि भ्रष्टाचार के तार नीचे से ऊपर तक जुड़े हुए हैं। उन्होंने म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम आदमी को म्यूटेशन के लिए वर्षों तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन रिम्स के अवैध निर्माण की रजिस्ट्री का म्यूटेशन बड़ी आसानी से हो गया।

    नगर निगम और रेरा की भूमिका पर गंभीर सवाल

    बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर निगम को भी इस मामले में पूरी तरह से जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा, “आखिर रिम्स की जमीन पर फ्लैटों का नक्शा कैसे स्वीकृत हुआ और पास हुआ?” उन्होंने याद दिलाया कि हाई कोर्ट के आदेश के कारण वर्षों तक नगर निगम में नक्शा पास करने का काम स्थगित रहा था, फिर अवैध निर्माण का नक्शा किसके आदेश से और कैसे पारित हुआ?

    उन्होंने रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथोरिटी, झारखंड) पर भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने और आम जनता को परेशानी में डालने का आरोप लगाया। मरांडी ने कहा कि यह पूरा मामला सिर्फ अवैध निर्माण का नहीं, बल्कि राज्य के सरकारी तंत्र में जड़ जमा चुके भ्रष्टाचार का परिणाम है।

    निर्दोष खरीदारों को मिले वैकल्पिक आवास

    नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से दो प्रमुख मानवीय मांगें भी रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि:

    1. जिन निर्दोष लोगों ने फ्लैट खरीदे हैं, राज्य सरकार उन्हें तत्काल वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए।

    2. फ्लैट खरीदारों के बैंक लोन की पूरी जिम्मेदारी भी राज्य सरकार वहन करे।

    उन्होंने मांग की कि भ्रष्ट अधिकारियों से इन सारे खर्चों की वसूली की जाए। मरांडी ने जोर देकर कहा कि सख्त कानूनी कार्रवाई और निलंबन के साथ ही निर्दोष खरीदारों को न्याय मिलना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में प्रशासनिक फेरबदल! कोतवाली थाना प्रभारी का ट्रांसफर

      December 15, 2025

      मानगो थाना में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चार हिरासत में

      December 15, 2025

      स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम

      December 15, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’
      • बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद
      • राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
      • रील बनाने के चक्कर में गई जान, गंगा से युवक का शव बरामद
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version