Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
    राज्य

    बिहार विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानमंडल में 18 वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन की कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश बिहार विधानसभा पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सदन में द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा के बाद मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक का निपटारा किया जाएगा।

    सत्र के समापन से पहले राज्य सरकार के खर्च से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में हाल ही में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक और साउंड सिस्टम में आए व्यवधान पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

    सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। अधिकतर विधायकों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली, मगर चर्चित नाम अनंत सिंह और अमरेन्द्र नारायण को शपथ से वंचित रहना पड़ा,अनंत सिंह इस वक्त जेल में हैं जबकि अमरेन्द्र पारिवारिक कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उधर, सदन का नेतृत्व सँभालने वालों की ताजपोशी भी पूरी धूमधाम से हुई। प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से स्पीकर और नरेंद्र नारायण यादव को डिप्टी स्पीकर निर्वाचित किया गया, जो सत्ता पक्ष की रणनीतिक मजबूती का इज़हार था।

    उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल का सत्र भले ही छोटा रहा हो, मगर इसकी सियासी तपिश किसी पूर्ण सत्र से कम नहीं रही है। पांचवें और अंतिम दिन सदन में सदस्य लगातार पहुंचने लगे है, राजनीति का माहौल गरम है और सत्ता-विपक्ष एक-दूसरे की गैरमौजूदगी और हाजिरी को हथियार बनाकर निशाने साधेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRBI Rate Cut से बाजार में उछाल, सेंसेक्स 137 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,070 के पार
    Next Article नाली को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी से की शिकायत
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया

      December 5, 2025

      नाली को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी से की शिकायत

      December 5, 2025

      रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      December 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सोना 940 रुपये तक सस्ता, 24K 1.29L के नीचे; चांदी भी 190K के आसपास
      • भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया
      • नाली को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी से की शिकायत
      • बिहार विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
      • RBI Rate Cut से बाजार में उछाल, सेंसेक्स 137 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,070 के पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version