Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नाली को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी से की शिकायत
    Jharkhand Top News

    नाली को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी से की शिकायत

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के मानगो स्थित समता नगर की स्थिति इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। करीब एक सप्ताह से जाम पड़ी नाली के कारण सड़क पर गंदा पानी लगातार बह रहा है, जिससे पूरे मोहल्ले में गंदगी और बदबू फैल गई है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है और दैनिक आवागमन पूरी तरह प्रभावित है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई बार मानगो नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नाली की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ठेकेदार द्वारा सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले के लोग गंदगी और दुर्गंध से त्रस्त होकर पलायन की स्थिति में पहुंच गए हैं।

    नाराज लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाकर पूरे हालात से अवगत कराया। स्थिति का जायजा लेने के बाद विकास सिंह ने समस्या को गंभीर बताया और इसकी जानकारी जमशेदपुर के उपायुक्त करण सत्यार्थी को दी। उन्होंने कहा कि पूरा मानगो क्षेत्र गंदगी की चपेट में है और नगर निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।

    शुक्रवार को विकास सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ और समता नगर की नालियों की समुचित सफाई नहीं की गई, तो मानगो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

    मौके पर मिथलेश यादव, बिगन गुप्ता, अजीत शर्मा, विजय ठाकुर, संदीप शर्मा, शंकर सिंह, धनंजय पांडेय, मुना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
    Next Article भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया

      December 5, 2025

      बिहार विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

      December 5, 2025

      रांची में जगन्नाथपुर तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      December 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भाजपा ने जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संदेश घर-घर तक पहुंचाया
      • नाली को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने डीसी से की शिकायत
      • बिहार विधानमंडल सत्र के आखिरी दिन अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
      • भारतीयता का उद्घोष है पीएमओ-राजभवनों का नाम बदलना
      • प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस पर वन्यजीव प्रेमियों को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version