Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मानगो थाना में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चार हिरासत में
    Jharkhand Top News

    मानगो थाना में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चार हिरासत में

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना परिसर में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्ष आपसी विवाद के चलते थाने के भीतर ही आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और थाना परिसर में जमकर मारपीट शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि कुछ देर के लिए पूरा थाना परिसर रणक्षेत्र में बदल गया।

    घटना के दौरान उपद्रवियों ने थाना परिसर में रखी कुर्सियां तोड़ डालीं, सरकारी फाइलों को उछाल दिया और वायरलेस सेट समेत अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। जब पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने के लिए बीच में आए, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंत में, क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को बुलाना पड़ा, जिसके बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया।

    सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1, भोला प्रसाद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    घटना की शुरुआत मानगो रोड नंबर-1 पर कार की टक्कर से हुई थी। रविवार रात करीब 8:30 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो फिर मारपीट में बदल गई। इस झड़प में चार लोग घायल हो गए थे, जिनमें से कुछ को थाने में भी चोटें आईं। एक पक्ष के अनुसार, सड़क पर हुए विवाद के बाद सायान अहमद और उनके साथियों ने हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई।

    सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच यह विवाद पहले से ही दया नर्सिंग होम और सिम्स नर्सिंग होम के संचालन को लेकर चल रहा था, जो इस घटना के दौरान फिर से उग्र हो गया।

    clash between two groups Mango police station police officers police station premises violent confrontation थाना परिसर दो पक्षों की भिड़ंत पुलिसकर्मी मानगो थाना हिंसक झड़प
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम
    Next Article रांची में प्रशासनिक फेरबदल! कोतवाली थाना प्रभारी का ट्रांसफर
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में प्रशासनिक फेरबदल! कोतवाली थाना प्रभारी का ट्रांसफर

      December 15, 2025

      स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम

      December 15, 2025

      नगर निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही: सरयू राय

      December 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रांची में प्रशासनिक फेरबदल! कोतवाली थाना प्रभारी का ट्रांसफर
      • मानगो थाना में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, चार हिरासत में
      • स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम
      • सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं
      • एंबुलेंस चालकों की मनमानी और शोषण पर विधायक की कड़ी चेतावनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version