Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबरः धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना
    देश

    इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबरः धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना

    adminBy adminOctober 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 14 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को इतिहास में धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना के तौर पर याद किया जाता है। 14 अक्टूबर, 1956 को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने अपने 3.65 लाख समर्थकों के साथ हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था।

    चौदह भाइयों में सबसे छोटे आंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर के पास छोटे से कस्बे महू में हुआ था। दलित परिवार में जन्म होने की वजह से उन्हें बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्हें स्कूल में सबसे आखिरी पंक्ति में बैठाया जाता था। यहीं से वह भेदभाव की इस व्यवस्था के खिलाफ हो गए थे। उनका का कहना था- “मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है। मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है; धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए।”

    वह जाति व्यवस्था के इस कदर खिलाफ थे कि 13 अक्तूबर, 1935 को उन्होंने महाराष्ट्र के येवला में कहा -“मैं हिंदू के रूप में पैदा हुआ हूं, लेकिन हिंदू के रूप में मरूंगा नहीं, कम से कम यह तो मेरे वश में है।” आंबेडकर ने हिंदू धर्म में व्याप्त वर्ण व्यवस्था को खत्म करने के लिए कानून का भी सहारा लिया, लेकिन अंत में उन्हें लगने लगा था कि जो बदलाव वो चाहते हैं, वे शायद कभी नहीं हो सकेंगे। आखिर में उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाने का फैसला लिया।

    इस्लाम, सिख या किसी और धर्म के बजाय बौद्ध धर्म अपनाने के पीछे भी आंबेडकर ने वजह बताई थी। मई 1950 में कलकत्ता की महाबोधि सोसाइटी की मासिक पत्रिका में उन्होंने ‘बुद्ध और उनके धर्म का भविष्य’ शीर्षक से एक लेख लिखा था। इस लेख में उन्होंने बौद्ध, हिंदू, ईसाई और इस्लाम धर्म की अलग-अलग पैमानों पर तुलना की थी। शोषितों और वंचितों की आवाज रहे आंबेडकर का छह दिसंबर 1956 को निधन हो गया था। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1882ः शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार का कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

    1933ः जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।

    1943ः जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।

    1946ः हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर।

    1948ः इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई।

    1953ः भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।

    1956ः डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया।

    1979ः जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

    1981ः होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

    1997ः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    1999ः परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।

    2000ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद किए।

    2002ः 14वें एशियाई खेलों का बुसान में समापन।

    2004ः पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

    2007ः अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

    2008ः भारतीय रिजर्व बैंक ने म्यूचुअल फंड्स की जरूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

    2010ः राजधानी दिल्ली में19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।

    2012ः नाइजीरिया की मस्जिद में 20 लोगों की हत्या की।

    जन्म

    1643 मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम।

    1863ः प्रसिद्ध उद्योगपति लालू भाई सामलदास मेहता। 1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें सर की उपाधि प्रदान की।

    1884ः प्रसिद्ध क्रांतिकारी और गदर पार्टी के संस्थापक लाला हरदयाल।

    1931ः संगीतकार निखिल रंजन बैनर्जी।

    1979ः भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य।

    1996ः भारत की महिला भारोत्तोलक हरजिंदर कौर।

    निधन

    1947ः लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन। केलकर।

    1998ः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता दसरथ देब।

    2004ः राष्ट्रवादी नेता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी।

    2013ः पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहन धारिया।

    2020ः भारत की प्रमुख कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू।

    दिवस

    – दत्तोपन्त ठेंगडी की पुण्यतिथि

    -विश्व मानक दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत को झटका, ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
    Next Article राज्यपाल ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को किया पदमुक्त
    admin

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त
      • झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार
      • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई एनडीआरएफ, धुर्वा के आसपास किया फ्लैग मार्च
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version