कुटमु में संघर्ष समिति की बैठक, केचकी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर बनी आंदोलन की रणनीति
बरवाडीह। बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र के बेतला के पुराने पंचायत भवन कुटमु के प्रांगण में रविवार को एक्सप्रेस ठहराव संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक हुई। अध्यक्षता फौजदार सिंह ने की। बैठक में केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी। समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मांग पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन को तेज किया जायेगा।अध्यक्ष फौजदार सिंह ने कहा कि केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग है। ठहराव नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।समिति के सचिव सलाम अंसारी ने कहा कि केचकी स्टेशन से महज चार किलोमीटर की दूरी पर बेतला नेशनल पार्क है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केंद्रीय सचिव सह एक्सप्रेस ठहराव संघर्ष समिति के प्रवक्ता अली हसन अंसारी ने कहा कि यह मांग सिर्फ स्थानीय लोगों की नहीं, बल्कि पर्यटन और क्षेत्र के विकास से भी जुड़ी है। मांग को लेकर समिति चरणबद्ध आंदोलन करेगी।कोषाध्यक्ष हरेराम सिंह ने कहा कि 15 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं हुई, तो समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसके लिए जल्द आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी।मौके पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, प्रवीण सिंह, आनंद सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, विनोद प्रसाद, दीपक प्रसाद और जयगोविंद विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
15 दिनों में एक्सप्रेस ठहराव की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
Related Posts
Add A Comment

