Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»15 साल के शूटर शार्दुल ने डबल ट्रैप में जीता सिल्वर मेडल
    Breaking News

    15 साल के शूटर शार्दुल ने डबल ट्रैप में जीता सिल्वर मेडल

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • एशियाड में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय
    • 2015 में पहली बार राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लिया था

    पालेमबंग. भारत ने 18वें एशियाई खेलों में शूटिंग में एक और पदक जीता। महज 15 साल के शार्दुल विहान ने गुरुवार को पुरुष डबल ट्रैप में रजत पदक हासिल किया। वे सिर्फ एक अंक से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। उन्होंने फाइनल में 73 अंक हासिल किए। वहीं, स्वर्ण पदक जीतने वाले कोरिया के शिन हूनवो ने 74 अंक बनाए। हूनवो ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। कतर के हमद अली अल मारी 53 अंक के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
    शार्दुल ने ऐसा प्रदर्शन करने के लिए कितनी मेहनत की होगी, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वे प्रैक्टिस के लिए सुबह 4 बजे उठकर मेरठ में अपने गांव से 100 किमी दूर दिल्ली स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज जाते थे। एशियाई चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत चुके अनवर सुल्तान की कोचिंग में शार्दुल ने महज 3 साल पहले ही राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेने शुरू किया था।
    क्रिकेटर, शटलर बनने का नहीं मिला था मौका : शार्दुल के पिता दीपक विहान ने बेटे को 6 साल की उम्र में क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए भेजना शुरू कर दिया था। करीब एक साल बाद शार्दुल ने उन्हें बताया कि उसे सबसे पीछे खड़ा किया जाता है। बल्लेबाजी के लिए भी सबसे बाद में बुलाते हैं। इस पर उन्होंने बेटे को बैडमिंटन की प्रैक्टिस करानी शुरू कराई। एक दिन शार्दुल गांव से स्टेडियम पहुंचने में लेट हो गया। इस पर कोच ने उसे वापस घर भेज दिया।

    वेदपाल ने पहली नजर में ही प्रतिभा पहचानी : दीपक के मुताबिक, “मैं शार्दुल को लेकर उसी दिन राइफल एसोसिएशन के वेदपाल सिंह से मिला। उन्होंने उसकी कम उम्र देखकर थोड़ा इंतजार करने को कहा। हालांकि शार्दुल शरीर से थोड़ा हेल्दी था, इसलिए उन्होंने पास रखी एक राइफल उठाकर निशाना लगाने को कहा। शार्दुल ने आराम से राइफल उठाई और निशाना लगाया। यह देखकर वेदपाल तुरंत प्रैक्टिस कराने की हामी भर दी।”

    12 साल से कम उम्र का होने के कारण नेशनल नहीं खेल पाए थे शार्दुल : दीपक ने बताया, “शार्दुल 2012 में पहली बार नार्थ जोन प्रतियोगिता में उतरा। उसने वहां रजत पदक जीता। उसके बाद नेशनल की तैयारी शुरू की। हालांकि नेशनल में 12 साल से कम उम्र का खिलाड़ी नहीं खेल सकता है, जबकि शार्दुल 9 साल का ही था, इसलिए उसमें वह भाग नहीं ले सका।”

    क्वालिफिकेशन में टॉप कर फाइनल में पहुंचे थे : शार्दुल क्वालिफिकेशन में 141 का स्कोर बनाकर 10 खिलाड़ियों में पहले स्थान पर रहे थे। इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय अंकुर मित्तल ने क्वालिफिकेशन में 134 का स्कोर किया। वे नौवें स्थान पर रहे, इसलिए फाइनल में जगह नहीं बना सके। शार्दुल एशियाई खेलों में डबल ट्रैप स्पर्धा में पदक जीतने तीसरे भारतीय निशानेबाज हैं। उनसे पहले 2010 में रंजन सोढी ने स्वर्ण और उसी साल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रजत पदक अपने नाम किया था।

    नेशनल शूटिंग में एक ही दिन जीते थे 4 गोल्ड : उत्तरप्रदेश के मेरठ के सिवाया गांव के रहने वाले शार्दुल पिछले साल तब सबकी नजरों में आए थे, जब उन्होंने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में एक ही दिन में 4 गोल्ड मेडल जीत लिए थे। तब उन्होंने सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में पुरुष डबल ट्रैप में एकल और टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। सीनियर वर्ग में उन्होंने दुनिया के नंबर वन डबल ट्रैप शूटर अंकुर मित्तल को भी पीछे छोड़ दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआठ लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
    Next Article रांची: पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े चार लाख रुपये की डकैती
    azad sipahi

      Related Posts

      PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति

      August 30, 2026

      नेपाल में अचानक आई बाढ़ की असली वजह क्या थी?

      August 27, 2026

      न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, RSS शताब्दी समारोह को लेकर ममदानी ने जताया विरोध

      August 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बनेगा ग्लोबल डिफेंस हब! रक्षा निर्यात नियमों में बड़ा बदलाव, कंपनियों को मिलेगी नई ताकत
      • भारत की मध्य एशिया रणनीति में उज्बेकिस्तान क्यों अहम? रक्षा सहयोग से मजबूत होगी रणनीतिक पकड़
      • 8 महीने बाद ISRO की बड़ी वापसी, 4 सितंबर को उड़ान भरेगा GSLV रॉकेट
      • PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति
      • वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version