Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»लिस्टिंग के जरिए 2 कंपनियों की स्टॉक मार्केट में दस्तक, फायदे में रहे आईपीओ निवेशक
    बिजनेस

    लिस्टिंग के जरिए 2 कंपनियों की स्टॉक मार्केट में दस्तक, फायदे में रहे आईपीओ निवेशक

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दो कंपनियों ने लिस्टिंग के जरिए दस्तक दी। दोनों ही कंपनियों के शेयर आज प्रीमियम के साथ लिस्ट होने में सफल रहे। हालांकि दोनों शेयरों में आज उतार-चढ़ाव होता रहा। इसके बावजूद अंततः आईपीओ निवेशक फायदे में रहे।

    रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का शेयर आज 10 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन के साथ लिस्ट होने में सफल रहा। आईपीओ के तहत कंपनी ने 95 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे लेकिन आज इसकी लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 103.20 रुपये के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 105 रुपये के स्तर पर हुई। दिन के कारोबार में ये शेयर उछल कर 120.99 रुपये तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 100.36 रुपये के स्तर तक गोता भी लगाया। पूरे दिन के कारोबार के बाद ये शेयर 11.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 106.36 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

    गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का 264.10 करोड़ रुपये का आईपीओ 8 से 10 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को इन्वेस्टर्स की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसके कारण ये ओवरऑल 7.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 173.85 करोड रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 95 लाख शेयर की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री की गई है।

    आज ही केमिकल की सप्लाई करने वाली कंपनी शिव टेक्सकेम के शेयर ने भी घरेलू शेयर बाजार में धांसू एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 166 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे लेकिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर आज इसकी लिस्टिंग 43.98 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 239 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग होने के तुरंत बाद में बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये शेयर 227.05 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से इस शेयर ने शानदार रिकवरी की और थोड़ी देर में ही 250.95 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को आज के कारोबार से 51.17 प्रतिशत का फायदा हो गया।

    शिव टेक्सकेम का 101.35 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जोरदार रिस्पॉन्स मिला, जिससे ये ओवरऑल 156.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 86.70 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन 455.58 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 68.27 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 61,05,600 नए शेयर जारी हुए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजापान की ताइवान के घटनाक्रम पर नजर, प्रधानमंत्री इशिबा ने कहा-प्रतिक्रिया का जवाब देने को तैयार
    Next Article वित्‍त मंत्री मैक्सिको और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर देर रात होंगी रवाना
    shivam kumar

      Related Posts

      वैश्विक व्यापार के हित में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द पूरा किया जाएगा: सीतारमण

      October 16, 2026

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक

      October 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      October 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version