Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 20 नवंबरः भारत का पहला दोहरा शतक लगा जब उमरीगर ने रचा इतिहास
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 20 नवंबरः भारत का पहला दोहरा शतक लगा जब उमरीगर ने रचा इतिहास

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में आज भले टीम इंडिया का दुनिया भर में डंका बज रहा हो और उसके पास एक-से-एक क्रिकेट सितारों की फौज हो लेकिन भारत में क्रिकेट को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले कई गुमनाम नायकों ने समय-समय पर अहम योगदान दिया। इनमें एक चमकता नाम है- पाली उमरीगर।

    उमरीगर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 223 रनों की पारी खेली थी, जो उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी के साथ-साथ एकमात्र दोहरा शतक भी था। 223 रनों की इस पारी में उमरीगर ने 26 चौके लगाए थे।

    पाली उमरीगर अपने समय के संपूर्ण क्रिकेटर थे जो न केवल शानदार बल्लेबाजी करते थे बल्कि ऑफ स्पिन में उन्हें महारत होने के साथ-साथ जबर्दस्त फील्डर के तौर पर भी उनकी पहचान थी। वह भारत के उन गिने-चुने क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्होंने पारी में शतक लगाने के अलावा पांच विकेट लिए। उमरीगर ने भारत के लिए 59 टेस्ट खेले जिनमें 3631 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 12 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1815- यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस,प्रशिया,आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।

    1829- रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।

    1866- अमेरिका के वॉशिंगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।

    1917- यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ।

    कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना।

    1942- ब्रिटिश सेना ने लीबिया की राजधानी बेनगाजी पर दोबारा क़ब्ज़ा किया।

    1945- जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति।

    1949- इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।

    1955- पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।

    1968- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

    1981- अफ्रीकी देश बुरुंडी में संविधान अंगीकार किया गया।

    1985- माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।

    1994- अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।

    1997- अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान ‘कोलम्बिया’ फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

    1998- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी।

    2002- अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से करीब 150 मील दूर बहामा जा रहा ‘प्रेस्टीज तेल टैंकर’डूबा।

    2003- तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।

    2007- पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।

    2008- मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपितों पर मकोका लगया गया।

    2015- अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या।

    2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।

    जन्म

    1989- बबीता फोगाट- भारतीय महिला फ्री-स्टाइल पहलवान।

    1936- शुरहोज़ेलि लिजित्सु- ‘नागा पीपुल्स फ़्रंट’के राजनीतिज्ञ हैं।

    1934- जनरल अजय सिंह – असम के राज्यपाल रहे हैं।

    1929- मिलखा सिंह- भारत के सुप्रसिद्ध धावक थे जिन्हें लोग ‘फ्लाइंग सिक्ख’ के नाम से जानते हैं।

    1916- अहमद नदीम क़ासमी- प्रसिद्ध शायर थे।

    1750- टीपू सुल्तान- मैसूर राज्य का शासक।

    निधन

    2017- प्रियरंजन दासमुंशी- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष।

    2014- निर्मला ठाकुर- भारत की प्रसिद्ध कवियित्री।

    2009- श्याम बहादुर वर्मा – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।

    1989- हीराबाई बरोदेकर- किराना घराने की हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायिका।

    1984- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़- सुप्रसिद्ध शायर।

    1984- एम.एन.कौल- तीसरी लोकसभा में महासचिव थे।

    1969- वायलेट अल्वा- भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।

    1863- लॉर्ड एलगिन प्रथम- लॉर्ड कैनिंग के बाद भारत के वायसराय बनकर आये थे।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)

    नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)

    राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

    विश्व शौचालय दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र ने 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई
    Next Article बेंगलुरू बुल्स पर रोमांचक जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा यू मुंबा
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत तीन पदों के लिए होगा मतदान
      • नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; तीन लोग घायल
      • दिवाली-छठ पर हवाई सफर महंगा, रांची से अहमदाबाद, पुणे और मुंबई का किराया 94% तक बढ़ा
      • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला: जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित, हाई कोर्ट ने 19 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
      • झारखंड हाईकोर्ट को मिली डिजिटल ताकत: CJI सूर्यकांत ने किया अत्याधुनिक डेटा सेंटर और ई-सुविधाओं का उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version