रांची। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर दिल्ली में बीजेपी नेताओं ने बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने दिल्ली में प्रत्याशियों की सूची सौंपी है। जानकारी के अनुसार सभी 14 लोकसभा सीटों पर 3 संभावित प्रत्याशियों के नाम शर्टलिस्ट कर प्रदेश बीजेपी के नेता दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ बैठक की। बैठक के बाद चर्चा है कि सिंहभूम सीट के गीता कोड़ा का नाम फाइनल है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा झारखंड की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।
बैठकों का दौर जारी
झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता विधायक दल अमर कुमार बाउरी, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने दिल्ली में पहले चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ बैठक की। इसके बाद राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ नेताओं ने बैठक की।
एक सीट आजसू को देगी बीजेपी
चचार्ओं के मुताबिक, राज्य में आधा दर्जन सांसदों का टिकट कट सकता है। राज्य में बीजेपी एक सीट अपने गठबंधन साथी आजसू को देगी, जबकि 13 सीटों पर खुद बीजेपी चुनाव लड़ेगी। वर्तमान में 12 भाजपा सांसदों में तकरीबन आधा दर्जन का टिकट कट सकता है। धनबाद, पलामू के सांसद को उम्र के आधार पर टिकट से वंचित किया जा सकता है, तो बाकी संसदीय सीटों पर सर्वे रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारी तय की जाएगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



