Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
    Breaking News

    भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -26 लोगों पर मामला दर्ज

    पटना। बिहार की राजधानी पटना में आतंकियों की बड़ी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका इरादा भारत को 2047 तक इस्लामी राष्ट्र बनाने का था।

    जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले ही पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों अतहर परवेज और मोहम्मद जलालुद्दीन को गिरफ्तार किया था। अतहर ने पुलिस को बताया कि इस मुहिम में 26 लोग शामिल थे, जिनकी पटना में ट्रेनिंग चल रही थी। सभी पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से भी जुड़े थे।

    इन दोनों की सूचना पर गुरुवार को फुलवारी शरीफ के रहने वाले अरमान मलिक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में यह तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है। अरमान भी पीएफआई की मीटिंग में शामिल होता था। तीनों से अभी पूछताछ चल रही है। कुल 26 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इनके पास से इंडिया-2047 नाम के डॉक्यूमेंट भी मिला है।

    पुलिस के हाथ लगे सात पेज के डॉक्यूमेंट में पूरी प्लानिंग का जिक्र है। पटना के फुलवारी शरीफ के अहमद पैलेस की दूसरी मंजिल को ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया था। इसमें बिहार के बाहर के लोग भी आ रहे थे।

    83 लाख का ट्रांजेक्शन मिला

    प्रधानमंत्री मोदी के पटना दौरे से एक दिन पहले यानी 11 जुलाई की शाम को आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के इनपुट पर पुलिस ने नया टोला में छापेमारी कर जलालुद्दीन और गुलिस्तां मोहल्ला स्थित घर से अतहर को पकड़ा था। इनके बैंक अकाउंट से 83 लाख का ट्रांजेक्शन मिला है।

    फुलवारी शरीफ के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि ये मिशन 2047 पर काम कर रहे थे। ये लोग भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते थे। इसी टारगेट को पूरा करने के लिए मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। ईडी अब इन्हें फंडिंग करने वालों की जांच करेगी।

    गुरुवार को संदिग्ध आतंकियों के मनसूबों का खुलासा करते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मदरसे से यह लोगों को मोबिलाइज करते थे और कट्टरता की ओर मोड़ रहे थे। ये लोगों को संगठित करके लाठी चलाने की ट्रेनिंग देते थे। फिजिकल ट्रेनिंग के नाम पर यूथ को प्रशिक्षण दे रहे थे और अपने प्रोपेगेंडा के माध्यम से ब्रेनवाश कर रहे थे। एएसपी ने बताया कि 2001, 2003 और 2013 में आतंकी गतिविधियों में हुई सभी गिरफ्तारी में अतहर गवाह रहा है। पुलिस ने इसका सत्यापन कर लिया है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके ठिकानों से कई आपत्तिजनक बैनर, पम्पलेट, वीडियो समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। अतहर के विभिन्न बैंकों में तीन अकाउंट हैं। इनमें 83 लाख रुपये जमा हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों अकाउंट्स को फ्रीज कराया जाएगा।

    गिरफ्तार मो. जलालुद्दीन प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी का एक्टिव सदस्य रहा है। अब यह पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का भी एक्टिव मेंबर है। पूछताछ में इसने खुलासा किया है कि पीएफआई से सिमी के पूर्व सदस्यों को जोड़ा जा रहा है। इसके बाद इन्हें जोड़कर एक गुप्त संगठन तैयार किया जा रहा है। इस गुप्त संगठन को एक बड़ा टारगेट दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार : व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
    Next Article ईडी ने एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्णन को किया गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक

      October 3, 2026

      यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

      October 3, 2026

      गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंज़ूरी, उत्तराखंड के बाद बना देश का दूसरा राज्य

      October 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार
      • बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे
      • एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक
      • झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार
      • JPSC PT परीक्षा विवाद: CID की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से दो अभ्यर्थी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version