Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची, रामगढ़, लातेहार, पाकुड़ के कई लोगों को इडी भेज सकता है नोटिस
    Breaking News

    रांची, रामगढ़, लातेहार, पाकुड़ के कई लोगों को इडी भेज सकता है नोटिस

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 7, 2022Updated:August 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा के करीबी बच्चू यादव से इडी पूछताछ कर रही है। बता दें कि बीते 4 जुलाई को इडी ने बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे छह दिनों की रिमांड पर लिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को बच्चू यादव ने इडी को साहिबगंज में चल रहे अवैध खनन और मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में कई अहम जानकारियां दी हैं।

    इडी को मिली है कई अहम जानकारी
    बच्चू यादव से पूछताछ के दौरान इडी को कई आहम जानकारी मिली है। इस मामले में इडी जल्द ही रांची, रामगढ़, लातेहार, पाकुड़ और साहिबगंज के कुछ लोगों को नोटिस भेज सकती है। इसके अलावा बिहार के अलग-अलग जगहों से वाहनों की खरीद की गयी है। अधिकांश वाहनों की खरीद में कैश का इस्तेमाल करने की बात सामने आ रही है। इडी वाहन के शोरूम से जानकारी जुटा रही है। बताया जाता है कि ये वाहन मिथिलेश यादव, संजय यादव, लालू यादव समेत कई अन्य लोगों के नाम पर निबंधित हैं।

    कौन है बच्चू यादव
    बच्चू यादव साहिबगंज जिले के रामपुर करारा गांव का रहनेवाला है। उसका साहिबगंज के सकरीगली में अवैध तरीके से क्रशर चलता था, जिसे इडी ने पिछले दिनों जब्त कर लिया था। उसके पूरे खनन क्षेत्र की ड्रोन से मापी करायी गयी थी। पता चला था कि करोड़ों रुपये का इसने अवैध खनन कर रखा है। बच्चू यादव ने झारखंड सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का चूना लगाया है। इडी सूत्रों के अनुसार, बिना खनन चालान के बच्चू यादव का साहिबगंज के सकरीगली स्थित समदा घाट से बिहार के मनीहारी घाट के बीच अवैध स्टोन चिप्स आदि के ट्रक फेरी सेवा के माध्यम से चलते थे। वह प्रति ट्रक 1500 रुपये अवैध तरीके से राजस्व की चोरी करता था। करीब 200 ट्रक प्रतिदिन फेरी सेवा में चलते थे। इसके अलावा बच्चू यादव कई तरह के अपराध में भी शामिल रहा है, जैसे जमीन पर जबरन कब्जा, रंगदारी, हत्या आदि से संबंधित कई मामले बच्चू पर दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजगदीप धनखड़ होंगे नये उपराष्ट्रपति
    Next Article नीति आयोग की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन रखेंगे राज्य की बात
    azad sipahi

      Related Posts

      ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी

      January 15, 2026

      दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल

      January 15, 2026

      चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली

      January 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      • चाईबासा में ‘नकली CID ऑफिसर’ गिरफ्तार, बाइक पर पुलिस की प्लेट लगा करता था वसूली
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version