Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»महागठबंधन सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद : डॉ. देवशरण भगत
    Jharkhand Top News

    महागठबंधन सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद : डॉ. देवशरण भगत

    adminBy adminAugust 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । दुमका की बेटी अंकिता की निर्मम हत्या की खबर से पूरा राज्य हतप्रभ है। झामुमो महागठबंधन की सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को ये बातें आजसू के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहीं। भगत ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सरकार की पहली प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा होनी चाहिए। राज्य की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन हकीकत के धरातल तस्वीर बिल्कुल उलट है। जब दुमका की बेटी रिम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही थी, तब मुख्यमंत्री, मंत्री और झामुमो महागठबंधन के सारे विधायक लतरातु में पिकनिक मना रहे थे।

    उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों से राज्य में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिसने कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़े किए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों के मन से शासन, प्रशासन तंत्र का भय खत्म हो चुका है। कानून व्यवस्था सुधारने तथा धरातल पर कार्य करने के बजाए सरकार रोज नए इवेंट और एजेंडा लाकर जनता को भ्रमित कर रही है। इस तरह की घटना से राज्य की छवि खराब होती है। सरकार को इसे रोकने के लिए जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए। आजसू पार्टी इस पूरे घटना की कड़ी निन्दा करती है तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग करती है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदंगाई हुए सरकारी मेहमान, पीड़िता को मिला श्मशान: भाजपा
    Next Article सीमा पत्रा भाजपा से निष्कासित
    admin

      Related Posts

      रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

      January 14, 2026

      षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 14, 2026

      पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
      • पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version