Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना : 5 लाख बढ़े लाभुकों में संथाल के सभी छह जिलों के 1,66,193 लाभुक होंगे लाभान्वित
    Jharkhand Top News

    झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना : 5 लाख बढ़े लाभुकों में संथाल के सभी छह जिलों के 1,66,193 लाभुक होंगे लाभान्वित

    adminBy adminSeptember 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। खाद्य सुरक्षा योजना का दायरा बढ़ाते हुए पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाभुकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी की थी। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अभी तक लाभुकों की संख्या 15 लाख थी, जिसे बढ़ाकर 20 लाख किया गया है। 5 लाख लाभुकों के बढ़ोतरी में संथाल परगना के सभी छह जिले (दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर) प्रभावित हुए हैं। छह जिलों को मिलाकर कुल 1,66,193 लाभुकों को सीधे-सीधे लाभ मिलेगा। 5 लाख लाभुकों के बढ़ोतरी में 33.23 प्रतिशत संथाल से हैं। हालांकि सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल की है। यह कुल 33.91 प्रतिशत लाभुक बढ़े हैं। वहीं, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और रांची जिले में लाभुकों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

    जानें किन जिलों में कितने लाभुकों की संख्या बढ़ी

    संथाल परगना में बढ़े लाभुकों की संख्या में सबसे अधिक संख्या पाकुड़ की है। जिले में 50,754 लाभुक बढ़े हैं। वहीं देवघर में 3,885, दुमका में 20,012, गोड्डा में 18,677, जामताड़ा में 40,543 और साहिबगंज में 32,322 लाभुक बढ़े हैं।

    दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में सबसे अधिक लाभुकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां कुल मिलाकर 1,69,571 लाभुक बढ़े हैं। इसमें सबसे अधिक खूंटी में 49,438 लाभुकों की बढ़ोतरी हुई है। लोहरदगा में 47,706, गुमला में 24,055, सिमडेगा में 48,372 लाभुकों की बढ़ोत्तरी हुई हैं।

    उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में सबसे अधिक चतरा जिले में लाभुकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां 44,497 लाभुक बढ़े हैं। वहीं कोडरमा में 16,886 और रामगढ़ में 1925 लाभुक बढ़े हैं।

    कोल्हान प्रमंडल में पश्चिमी सिंहभूम में 18,854 और सरायकेला-खरसांवा जिले में 14,812 लाभुक बढ़ाये गये हैं।

    5 किलोग्राम चावल प्रति लाभुक प्रति माह 1 रुपए प्रति किलोग्राम की अनुदानित दर पर

    राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से लाभान्वित लाभुकों को अनुदानित दर पर खाद्यान्न (चावल) उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए जनवरी 2021 से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना लागू की गयी थी। योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) प्रति लाभुक प्रति माह एक रुपये प्रति किलोग्राम की अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाता है। संबंधित योजना अंतर्गत आच्छादित होने वाले लाभुकों का अधिकतम सक्ष्य 15 लाख निर्धारित है। वर्तमान में राज्य में लाभुकों की संख्या 14,80,069 है जो कि निर्धारित लक्ष्य का 98.67 प्रतिशत है। हेमंत सरकार ने झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य यथा 15 लाख लाभुक से बढ़ाकर 20 लाख लाभुक किये जाने का निर्णय लिया है। इस प्रकार 5 लाख अतिरिक्त लानुकों को योजना के तहत 5 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) प्रति लाभुक प्रति माह 1 रुपये प्रति किलोग्राम की अनुदानित दर पर दी जायेगी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पीकर कोर्ट में विधायक इरफान, राजेश और विक्सल के मामले में सुनवाई, हफ्ते का मांगा समय
    Next Article झारखंड सुखाड़ की चपेट में, केंद्र-राज्य सरकार दे तुरंत राहत पैकेज : महासभा
    admin

      Related Posts

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025

      लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को
      • झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version