Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अफगानिस्तान के शिक्षण संस्थान पर आत्मघाती हमला, 23 की मौत
    दुनिया

    अफगानिस्तान के शिक्षण संस्थान पर आत्मघाती हमला, 23 की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • तीन दर्जन से अधिक घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया

    काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिक्षण संस्थान पर शुक्रवार को आत्मघाती आतंकी हमला हुआ है। हमले में 23 लोगों की मौत हो गयी है और तीन दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।

    अफगानिस्तान की सत्ता तालिबान के हाथ में पहुंचने के बाद से लगातार वहां आतंकी हमले हो रहे हैं। आज राजधानी काबुल के शिया इलाके के एक शिक्षण संस्थान पर जबर्दस्त आत्मघाती आतंकी हमला किया गया। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान के मुताबिक पश्चिमी काबुल के दश्त- ए- बर्ची इलाके में स्थित काज एजूकेशन सेंटर में मौजूद विद्यार्थी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा दे रहे थे, तभी स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे आत्मघाती धमाका हुआ। शिक्षण संस्थान के आसपास बड़ी संख्या में हजारा समुदाय के लोग रहते हैं, जिन्हें मुस्लिम होते हुए भी अल्पसंख्यक माना जाता है।

    अचानक हुए धमाकों के बाद वहां अफरातफरी मच गयी। पूरा शिक्षण संस्थान परिसर चीखों से गूंज उठा। घटना की तस्वीरों और वीडियो में लहूलुहान पीड़ितों को घटनास्थल से ले जाते हुए देखा जा सकता है। शिक्षण संस्थान में मौजूद विद्यार्थियों के परिजन भाग कर वहां पहुंचे। भारी संख्या में हमले से प्रभावित लोगों को अली जिन्ना अस्पताल ले जाया गया।

    अली जिन्ना अस्पताल के चिकित्सक अब्दुल गयास मोमांड ने बताया कि 23 लोगों की मौत हुई है। तीन दर्जन से अधिक घायल भी अस्पताल पहुंचे हैं। उनकी हालत गंभीर है। ऐसे में मृतक संख्या बढ़ भी सकती है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया कि हमले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हमले की प्रकृति के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी ने अपने काफिले को रुकवाकर एंबुलेंस को दिया रास्ता
    Next Article आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने पर मिलेगी 1.6 मिलियन डॉलर की राशि
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version