Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरयू राय की अपील: भ्रष्टाचारियों के फैलाये भ्रम जाल में न फंसे मीडिया
    Jharkhand Top News

    सरयू राय की अपील: भ्रष्टाचारियों के फैलाये भ्रम जाल में न फंसे मीडिया

    रघुवर के करीबी चौधरी और प्रेम प्रकाश के एजेंट ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की झूठी खबर फैलायी
    adminBy adminNovember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधायक सरयू राय ने कहा है कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की झूठी खबरें फैलायी गयी हैं। दो दिन पहले यह खबर मीडिया में आयी कि एसीबी ने सरयू राय पर लगे चार आरोपों को लेकर निगरानी विभाग से पीई दर्ज करने की अनुमति मांगी है। इसके बाद तथ्यों की पड़ताल किये बिना कई अखबारों और पोर्टलों ने यह खबर प्रसारित कर दी। सरयू ने कहा कि जब उन्होंने छानबीन की, तो पता चला कि निगरानी विभाग में बड़ा बाबू रहे एक शख्स और प्रेम प्रकाश के एजेंट ने यह झूठी खबर फैलायी है। इसलिए मीडिया कुछ लोगों के फैलाये गये भ्रम का शिकार ना बने।

    आरोप पत्र में सरकारी फाइलों की फोटो कॉपियां दी
    उन्होंने कहा कि जिन अहंकारी ताकतों को जमशेदपुर की जनता ने पिछले चुनाव में धूल चटा दिया, उन्होंने टेल्को के किसी जी कुमार से वही आरोप निगरानी विभाग सहित दर्जनों जगहों पर भिजवाया, जिसे वे जुलाई 2021 में राज्यपाल से मिल कर दे चुके थे। निगरानी विभाग ने ये आरोप एसीबी के पास भेज दिया। एसीबी ने गोपनीय जांच में जी कुमार को बुला कर पूछा, तो उन्होंने मेरे विरुद्ध दिये गये आरोप पत्र में सरकारी फाइलों की फोटो कॉपियां दीं।

    गोपनीय नहीं खुली जांच करनी होगी
    इस पर एसीबी ने निगरानी विभाग को यही लिखा है कि जी कुमार ने फाइलों के जिन पन्नों की फोटो कॉपियां दी हैं, उनका मिलान मूल फाइलों से करने के लिए गोपनीय नहीं, बल्कि खुली जांच करनी होगी और संबंधित विभागों में निगरानी विभाग का आदेश लेकर जाना होगा। इसके लिए पीई करना होगा। यदि निगरानी विभाग चाहता है, तो पीई दर्ज करने की अनुमति दे सकता है।

    रघुवर दास के करीबी चौधरी ने तिल का ताड़ बना दिया
    सरयू ने कहा कि एसीबी और निगरानी विभाग के बीच हुए इसी पत्राचार को मंत्रिमंडल निगरानी विभाग में बड़ा बाबू रह चुके रघुवर दास के करीबी चौधरी ने तिल का ताड़ बना दिया और उनपर भ्रष्टाचार बम फोड़ दिया. मीडिया के सामने मसालेदार, चटपटी खबर बनाकर पेश कर दिया. इनके झांसे में आकर मीडिया ने इसे प्रमुखता से प्रसारित किया और हेडलाइन दिया कि सरयू राय की मुश्किलें बढ़ीं.

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएमएस धोनी ने भरा 17 करोड़ एडवांस टैक्स, सालाना आय 30 प्रतिशत बढ़ी
    Next Article कांटाटोली में डायवर्सन बना परेशानी का सबब
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version