Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने व स्थानीयता नीति विधेयक पास
    Top Story

    झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने व स्थानीयता नीति विधेयक पास

    adminBy adminNovember 11, 2022Updated:November 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवादाता 

    रांची | झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने संबंधित विधेयक पारित कर दिया गया है। भाजपा ने भी इसका समर्थन किया है। झारखंड की स्थानीयता नीति निर्धारण करने संबंधित विधेयक भी पारित हो चुका है। अब 1932 या उसके पहले जिनका या जिनके पूर्वजों का नाम है वे स्थानीय होगें। इसके साथ ही तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरी सिर्फ स्थानीय को मिलेगी। जो भी लोग भूमिहीन है उसे ग्रामसभा चिन्हित करेगा।

    भाजपा वाले आदिवासियों को बोका समझते हैं: हेमंत सोरेन 
    झारखंड विधानसभा के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले कि भाजपा वाले आदिवासियों को बोका (बेबकूफ) समझते हैं। ये बोका धो-पोछकर इनको बाहर कर देगा। भाजपा हमें नियमों में उलझाना चाहती है। ये चाहते हैं कि हम अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार लें।

    जेल में रहकर भी भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे: हेमंत सोरेन
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – हमें ईडी और सीबीआई से डराने की जरूरत नहीं, जेल में रहकर भी भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे।

    दोनों विधेयक पर भाजपा का समर्थन
    विधानसभा में विधेयक पेश किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक ने कहा, दोनों विधेयक पर हमारा समर्थन है। वहीं भानु प्रताप शाही ने भी समर्थन किया। इसके साथ ही अमित यादव ने आरक्षण बढ़ाने संबंधित प्रस्ताव को प्रवर समिति में भेजने का अनुरोध किया। बता दें कि रिक्तियों में आरक्षण का प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिया गया है।

    1932 खतियान को सत्तापक्ष के ही कई नेताओं ने किया था विरोध
    बता दें कि स्थानीयता के लिए 1932 के खतियान को आधार बनाने का सत्तापक्ष के ही कई नेताओं ने विरोध किया था। मांग उठाई गई कि उन जिलों को भी समाहित किया जाए, जहां 1932 के बाद जमीन का सर्वे हुआ है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि प्रस्ताव में सबका ख्याल रखा जाएगा। सरकार ओबीसी समेत अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण प्रतिशत भी बढ़ाएगी।

    प्रस्ताव में ओबीसी का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत का प्रविधान है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति का आरक्षण 10 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 26 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का प्रविधान है। ओबीसी आरक्षण में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-एक) को 15 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-दो) का आरक्षण 12 प्रतिशत होगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत का आरक्षण पूर्व से निर्धारित है। इस प्रकार राज्य में आरक्षण 77 प्रतिशत होगा।

    क्यों आवश्यकता पड़ी, क्या राजनीतिक मायने
    झारखंड सरकार ने आनन-फानन में दोनों विधेयकों को विधानसभा के विशेष सत्र में पारित कराने की घोषणा की है। इसके पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा समन भेजे जाने को मुख्य कारण माना जा रहा है। अगर विपरीत परिस्थिति आई तो सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस गठबंधन को इसका आगामी चुनावों में फायदा मिल सकता है। सत्तारूढ़ गठबंधन दलों का यह चुनावी एजेंडा भी है। इससे इनका आधार वोट बैंक मजबूत होने की संभावना है।

    इरफान समेत तीनों विधायक भी इस एकदिवसीय सत्र में हुए शामिल
    विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस के तीन निलंबित विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोनगाड़ी और राजेश कच्छप भी शामिल हुए। शुक्रवार को इन्हें कोलकाता की अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। तीनों विधायकों को हावड़ा से 48 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूर्व में इन्हें सशर्त जमानत मिली थी। अदालत ने निर्देश दिया था कि तीनों कोलकाता नहीं छोड़ सकते। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने तीनों को निलंबित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंडः 223 पुलिस पदाधिकारियों की 08 सप्ताह की होगी ट्रेनिंग
    Next Article जेल में रहकर भी भाजपा का सूपड़ा साफ कर दूंगा : हेमंत सोरेन
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version