Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तेलंगाना में हर तरफ कमल खिलते देख रहा हूं: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    तेलंगाना में हर तरफ कमल खिलते देख रहा हूं: प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 12, 2022Updated:November 12, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर टीआरएस पर जमकर साधा निशाना

    बेगमपेट/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तेलंगाना में हर तरफ कमल खिलते देख रहा हूं। तेलंगाना में ‘सूर्य उदय’ बहुत दूर नहीं है। तेलंगाना में बेगमपेट के हवाई अड्डे पर जनसभा में मोदी ने तेलंगाना भाजपा कार्यकर्ता की सराहना करते हुए कहा कि मैं तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ताओं से बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें बहुत प्रेरित करते हैं क्योंकि वे तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) द्वारा संचालित दमनकारी राज्य सरकार के खिलाफ ‘युद्ध’ लड़ रहे हैं। उन्होंने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों तक पहुंचने और केंद्र की योजनाओं को सभी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव या टीआरएस का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जिन लोगों ने तेलंगाना के नाम का इस्तेमाल किया, उन्होंने धन कमाया और विकास किया, लेकिन राज्य पिछड़ गया। सत्ता पक्ष के नेता क्षेत्र की समृद्ध प्रतिभाओं के साथ अन्याय करते रहे हैं। जिस पार्टी पर राज्य के लोगों ने भरोसा किया, उसने उन्हें सबसे अधिक धोखा दिया है।”

    हाल ही में संपन्न मुनुगोड़े उपचुनाव पर बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि मुनुगोडे के लोगों ने जिस तरह भाजपा पर अपना विश्वास दिखाया है, वह अभूतपूर्व है। मैंने देखा कि कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तेलंगाना सरकार को एक विधानसभा सीट पर लाकर खड़ा कर दिया। इससे पता चलता है कि तेलंगाना के लोग भाजपा पर भरोसा करते हैं। मोदी ने कहा, “राज्य में हाल के सभी उपचुनावों के परिणाम बताते हैं कि तेलंगाना में ‘सूर्य उदय’ बहुत दूर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना में हर तरफ कमल खिलेगा।”

    उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक तकनीक के मामले में प्रगति के लिए प्रसिद्ध राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस ने अंधविश्वास को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश को पता होना चाहिए कि तेलंगाना सरकार किस अंधविश्वास में डूबी है। अंधविश्वास तय कर रहा है कि किस कार्यालय में जाना चाहिए, कौन कैबिनेट में रहेगा और कौन कैबिनेट से बाहर होगा। मोदी ने कहा कि अगर तेलंगाना का विकास करना है तो अंधविश्वास को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा, “तेलंगाना इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का किला है। लेकिन इस आधुनिक शहर में अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे बहुत दुख होता है। तेलंगाना का विकास करना है, उसे पिछड़ेपन से निकालना है, तो हमें सबसे पहले यहां से अंधविश्वास को दूर करना होगा।”

    प्रधानमंत्री ने कहा की राज्य को ‘परिवार पहले’ की राजनीति के बजाय ‘जनता पहले’ की राजनीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गरीबों को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी ने कहा कि चुनाव को देखते हुए भ्रष्ट ताकतें एकजुट हो रही हैं और तेलंगाना की जनता जागरूक है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि वह बहुत मेहनत करने के बावजूद कैसे नहीं थकते। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं थकता क्योंकि मैं हर दिन 2-3 किलो गालियां खाता हूं…भगवान ने मुझे ऐसा आशीर्वाद दिया है कि यह मेरे अंदर पोषण में बदल जाता है।” उन्होंने कहा, ‘मोदी को गाली दीजिए, भाजपा को गाली दीजिए…लेकिन अगर आप तेलंगाना के लोगों को गाली देंगे तो आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

    प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, “तेलंगाना के कार्यकर्ताओं से मेरा व्यक्तिगत अनुरोध है। कुछ लोग हताशा, भय और अंधविश्वास के कारण, सुबह-शाम मोदी को गालियां देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप विकासपथ पर चलते हैं, देश को आगे बढ़ते हैं, तो कुछ लोगों को परेशानी तो होती ही है। मोदी ने कहा कि लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इन हथकंडों से न भटकें और उन गालियों को चाय पर हंसी-मजाक कीजिए। दूसरे दिन कमल खिलने वाला है, इस खुशी में आगे बढ़िए। क्योंकि उनके पास गालियां देने के सिवाय कुछ बचा ही नहीं है।

    प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के तहत गरीबों के लिए घर बनाने के केंद्र के प्रयासों को अवरूद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद गरीबों और विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है। भाजपा भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि जन धन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति के माध्यम से हम सभी फर्जी लाभार्थियों को हटाने में सफल रहे हैं। गरीबों के खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है। पहले गरीबों के पैसे और राशन धोखाधड़ी के जरिए लूटा जाता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकड़ी सुरक्षा के बीच 5057 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा
    Next Article राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चौतरफा घिरे ममता के मंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version