Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बॉलीवुड से अच्छी फिल्में ईडी व सीबीआई बना रही है: केजरीवाल
    Breaking News

    बॉलीवुड से अच्छी फिल्में ईडी व सीबीआई बना रही है: केजरीवाल

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दिल्ली में चालू रहे योगा क्लास, मुख्यमंत्री ने आमलोगों से मांगा सहयोग

    नई दिल्ली। नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि पीएमओ से स्क्रिप्ट भेजा जाता है, वही स्क्रीप्ट पढ़ी जाती है और फिल्म बनाई जाती है।

    आजकल बॉलीवुड से अच्छी फिल्में ईडी व सीबीआई बना रही है। वहीं मनीष सिसोदिया के फोन बदलने के मामले पर उन्होंने कहा कि अगर कुछ किया है तो जेल भेज दो। ईडी आजकल फिल्म प्रोडक्शन कम्पनी बन गई है। ईडी के डायरेक्टर अब फिल्म डायरेक्टर बन गये है। वहीं केजरीवाल ने सुकेश चंद्रशेखर को भाजपा स्टार प्रचारक बताते हुए कहा कि उसे भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए। जिससे भाजपा की रैली में भीड़ आ सके।

    दिल्ली में चालू रहे योगा क्लास, मुख्यमंत्री ने आमलोगों से मांगा सहयोग

    प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल (एलजी) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली सरकार जहां दिल्ली की जनता के हित के लिए योजनाएं बना रही है और उसे लागू कर रही हैं, तो दूसरी तरफ एलजी उन योजनाओं को लागू करने में अड़ंगा डालना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली की जनता को योग कराने के लिए दिल्ली सरकार ने जो योजनाएं शुरू की थी उसे एलजी ने बंद कराने के आदेश दिए।

    2 दिनों तक योगा की क्लास बंद भी रही। लेकिन फिर आम लोगों ने ही मिलकर तय किया तब दिल्ली सरकार ने अपने दम पर योगा की क्लासेस शुरू करवा दी। अब सरकार की इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए समाज के कई लोग सहयोग करना चाहते हैं। सभी ने तय किया कि योगा क्लास बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने लोगों से भी सहयोग मांगा है।

    उन्होने ने कहानी सुनाते हुए कहा कि देवदत्त बाग में हंस को देख उस पर तीर चला मारने की कोशिश की, तो वहीं दयालु स्वभाव के सिद्धार्थ ने उसकी जान बचाई। केजरीवाल बोले हंस किसका हो ? मारने वाले का या बचाने वाले का तो मामला राजा के दरबार में पहुंचा। राजा ने हंस पर छोड़ दिया कि वह तय करे कि हंस किसके साथ रहेगा। हंस ने सिद्धार्थ के चुना। इस कहानी को सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ दिल्ली सरकार जहां जनता के हितों के लिए काम कर रही है, वहीं एलजी देवदत्त की तरह जनता के प्रति भाव रखते हैं।

    देवदत्त की तरह एलजी ने जनता पर तीर चलाया। हमने सिद्धार्थ की तरह योग क्लास जारी रखवाई। बाकी रोजाना की तरह सुबह और शाम योगा की क्लास चल रही है। कई लोगों को मैसेज आए हैं कि कंट्रीब्यूट करना चाहते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि योग का खर्चा हम देंगे।

    केजरीवाल कहा कि वह आज एक फोन नंबर जारी कर रहे हैं, एक योगा टीचर को सुबह शाम के 15 हजार रुपये महीना देते हैं। जो-जो लोग एक, दो या तीन टीचर का वेतन उठाना चाहते हैं, वो वाट्सएप पर मैसेज करें। इसका नंबर 7277972779 है। हम महीने के अंत में टीचर्स का नाम बता देंगे। उनके हाथ से चेक दिलवा देंगे। केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि ऐसा कर ज्यादा से ज्यादा लोग पुण्य के काम में लगें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चौतरफा घिरे ममता के मंत्री
    Next Article गुजरात: एक साथ 150 से अधिक जगहों पर GST और ED ने की छापेमारी
    azad sipahi

      Related Posts

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version