Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आयकर ने इडी को सौंपे शेल कंपनियों के दस्तावेज: लपेटे में आ सकते हैं नेता और व्यवसायी
    Breaking News

    आयकर ने इडी को सौंपे शेल कंपनियों के दस्तावेज: लपेटे में आ सकते हैं नेता और व्यवसायी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में इडी (प्रवर्तन निदेशालय) अपनी कार्रवाई और तेज करेगी। इडी की रडार पर झारखंड के बड़े व्यापारी और नेता शामिल हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है झारखंड के साथ-साथ चार राज्यों में हुई आयकर विभाग की छापेमारी। इसमें कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों को आयकर विभाग ने इडी के साथ साझा किया है। इडी अब इन दस्तावेजों की जांच कर आगे कार्रवाई करेगी। इन दस्तावेजों में कई अहम सुराग हैं। सूत्रों के अनुसार इसमें कई शेल कंपनियों से जुड़ी अहम जानकारियां हैं।

    शेल कंपनियों के दस्तावेज इडी को सौंपे गये
    तीन दिनों तक चली आयकर विभाग की रेड के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की तरफ से एक बयान जारी किया गया था, जिसमें बताया गया कि आयकर विभाग की छापेमारी में 100 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी मिली है। आयकर विभाग की टीम ने झारखंड में 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर, चाइबासा के अलावा बिहार के पटना और उत्तरप्रदेश के गुरुग्राम और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई थी। इस जांच में शेल कंपनियों की अहम जानकारियों के साथ-साथ इन कंपनियों के जरिए पैसों के लेनदेन के भी सुराग मिले थे। आयक विभाग ने इस छापेमारी में प्राप्त अहम दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी ईडी को सौंपी है। छापेमारी मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक अनूप सिंह, प्रदीप यादव, विधायकों के करीबियों, शाह ब्रदर्स और अन्य के यहां की गयी थी।

    लौह अयस्क खनन कारोबारी पर भी गंभीर आरोप
    आयकर विभाग ने जिन 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी, उसमें एक ग्रुप लौह अयस्क खनन कारोबारी शाह ब्रदर्स का भी था। शाह ब्रदर्स ने अगस्त 2020 में झारखंड सरकार के खान विभाग में जो मासिक रिटर्न भरा था, उसके अनुरूप उसके करमपदा खान में 3.50 लाख टन लौह अयस्क मौजूद था। इसके बावजूद खनन लीज रद्द होने के बाद अधिकारियों की मिलीभगत से शाह ब्रदर्स ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से 5.70 लाख टन लौह अयस्क बेचने की अनुमति ली।कर चोरी के लिए इन लोगों ने नकद में भुगतान किया और उत्पादन भी कम दिखाया। यही नहीं, बड़ी राशि का उपयोग अचल संपत्ति खरीदने में भी किया गया। ठेका लेने वाले समूहों ने भी नियमित रूप से खातों का रखरखाव नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री से एससी-एसटी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    Next Article आप हाथ बढ़ाएं, सरकार आपको आगे बढ़ाएगी : मुख्यमंत्री हेमन्त
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक

      January 13, 2026

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version