Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भू-राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, डीसी ने पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
    Top Story

    भू-राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, डीसी ने पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

    adminBy adminDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांची के कचहरी स्थित समाहारणालय में आज डीसी राहुल सिन्हा की अध्यक्षता में भू-राजस्व से संबंधित एक बैठक रखी गयी थी। बैठक में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सरकार के विभिन्न एजेंसियों और अंतर्विभागीय भूमि हस्तांतरण के संबंध में अद्यतन स्थिति, लंबित दाखिल- खारिज, भूमि सीमांकन, लंबित प्रमाण पत्र के मामले, अवैध जमाबंदी, विभिन्न एजेंसियों को जंगल झार भूमि से संबंधित अनापत्ति और एफआरए और विभिन्न स्तर के राजस्व पदाधिकारियों के न्यायालयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर समाहर्त्ता रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार, जिला के सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे। बैठक में सबसे पहले डीसी ने भारत सरकार तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के भूमि हस्तांतरण की समीक्षा की। इससे जुड़े अधियाचना की अंचलवार अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए भूमि चिन्हित करने के बाद प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। थाना भवनों के लिए भूमि अधियाचना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि भविष्य को देखते हुए थाना भवनों के लिए भूमि अधियाचना की गयी, आनेवाले दिनों में विधि-व्यवस्था के लिए ये बेहद महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि जिन थाना भवनों के लिए भूमि चिन्हित की जानी है उसे पूरा कर जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजें।जिले में नेशनल हाईवे के चल रहे प्रोजेक्ट और कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण में भू-अर्जन और भुगतान की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गयी । पलमा- गुमला सेक्शन अंतर्गत सरकारी एवं अधिग्रहित जमीन के म्यूटेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निदेश उपायुक्त द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने लैंड डिमार्केशन, सक्सेशन पार्टिशन/म्यूटेशन आदि की भी अंचलवार समीक्षा की गयी। म्यूटेशन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने अंचल अधिकारियों को निष्पादन योग्य मामलों को निर्धारित समय में निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 90 दिनों से ज्यादा के म्यूटेशन के मामलों का जल्द निष्पादन करें। बैठक में आय, आवासीय जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की भी समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि सभी अंचल नियमित रूप से अपने कोर्ट की कार्यवाही करें। सारे कॉज लिस्ट और आॅर्डर को आॅनलाइन अपलोड करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी बनाये गये झारखंड जदयू के प्रभारी
    Next Article गुमला और लोहरदगा में योजनाओं के परफॉर्मेंस से सीएम नाराज, 31 तक सुधार का दिया अल्टीमेटम
    admin

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version