Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला और लोहरदगा में योजनाओं के परफॉर्मेंस से सीएम नाराज, 31 तक सुधार का दिया अल्टीमेटम
    झारखंड

    गुमला और लोहरदगा में योजनाओं के परफॉर्मेंस से सीएम नाराज, 31 तक सुधार का दिया अल्टीमेटम

    सरकारी योजनाओं को शोकेस नहीं बना कर उन्हें जमीनी स्तर पर उतारें : हेमंत सोरेन -मुख्यमंत्री ने लोहरदगा तथा गुमला में संचालित विकास योजनाओं और विधि व्यवस्था की समीक्षा की -गुमला, लोहरदगा सदर थाना, कुडू थाना की क्राइम रेटिंग ज्यादा, कुडू थानेदार को लाइन हाजिर करने का निर्देश -अनामृत फाउंडेशन की ओर से संचालित मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की जांच कर कारवाई का निर्देश -हिंडाल्को की ओर से अवैध खनन की शिकायत सही है, तो कंपनी पर एफआइआर करें
    adminBy adminDecember 13, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सत्यकाम
    लोहरदगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जिला परिषद, लोहरदगा परिसर में लोहरदगा और गुमला जिला में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति और निपटारे की समीक्षा की। बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, मनरेगा योजना, छात्रवृत्ति योजना से संबंधित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों, राजस्व न्यायालय, विधि व्यवस्था अंतर्गत अपराध की स्थिति (चोरी, अपहरण, हत्या, लूट, दंगा, बलात्कार, आर्म्य एक्ट, नक्सल आदि अनुसंधान की स्थिति, वारंट-कुर्की के निष्पादन की स्थिति) समेत अन्य पहलुओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंडाल्को द्वारा अवैध रूप से खनन कार्य करने की शिकायत मिल रही है। तथ्यपरक और ईमानदारी से जांच कर दोषी मिलने पर कंपनी पर एफआइआर करें। अवैध खनन कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कुडू के चिरी में अनामृत फाउंडेशन द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन की अव्यवस्था एवं गड़बड़ी की जांच कर कार्रवाई करने का निदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों जिलों में जेएसएलपीएस, सेविका/सहायिका आदि के रूप में महिलाएं कार्य कर रही हंै। लेकिन पुरुषों की भागादीरी कम है। पुरूषों की सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता है। यह जनजातीय बहुल क्षेत्र है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते क्राइम पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी योजनाओं को लागू करने, आवेदन प्राप्त करने, लाभ देने में किसी भी असमंजस में ना रहे। अगर किसी प्रकार का संशय है, तो संबंधित सचिव स्तर पर बात कर लें। दोनों जिलों में वृद्धावस्था पेंशन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में लक्ष्य और उपलब्धि के बीच जो गैप है, उसे पूरा कर इस लक्ष्य को प्राप्त करने की आवश्यकता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन एक अभिन्न अंग है। इसमें उदासीनता सही नहीं है। आप सजग होकर काम करें, सकारात्मक भाव से काम करें। निर्भीक होकर काम करें। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा भंडरा-कैरो पथ में पुल निर्माण, कुडू प्रखंड में अधूरे पड़े अस्पताल, हाल सर्वे में गड़बड़ी, स्टेडियम में फ्लड लाइट की सुविधा, बकसीडीपा स्थित वन के पर्यटकीय विकास को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया गया।

    गुमला और लोहरदगा में योजनाओं के परफॉर्मेंस से सीएम नाराज, 31 दिसंबर तक सुधार का दिया निर्देश, नहीं तो आलाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
    गुमला और लोहरदगा जिला की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुमला और लोहरदगा में योजनाओं के परफॉर्मेंस से नाराज दिखे। मनरेगा योजना में लोहरदगा में प्रति पंचायत 08 योजना है, जबकि गुमला में प्रति पंचायत 03 योजना देख सीएम हेमंत सोरेन ने गुमला डीसी को खरी खोटी सुनायी। 31 दिसंबर तक अधिकारियों को सुधार का निर्देश दिया। उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय के अनुसार सुधार नहीं हुआ तो आलाधिकारियों पर होगी कार्रवाई।

    कुडू थानेदार को लाइन हाजिर करने का निर्देश
    सीएम हेमंत सोरेन ने विधि व्यवस्था और आपराधिक वारदातों में बढ़ोत्तरी की समीक्षा की। इस क्रम में गुमला, लोहरदगा सदर थाना और कुडू थाना की क्राइम रेटिंग ज्यादा देखी गयी। इसमें औसतन कुडू थाना क्षेत्र में सर्वाधिक क्राइम रेटिंग बढ़ा देख कुडू थानेदार को लाइन हाजिर करने का निर्देश सीएम ने दिया।

    मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अधिकारियों को दिया निर्देश
    मुख्य सचिव झारखंड सरकार सुखदेव सिंह द्वारा समीक्षा बैठक में निदेश दिया गया कि आगामी 29 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार गठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छात्रवृत्ति योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री द्वारा राशि सीधे लाभुक के बैंक खाता में हस्तांतरित की जायेगी। इसके लिए संबंधित योजनाओं से जितने भी आवेदन प्राप्त हैं, उन्हें स्वीकृत करने का निदेश दिया गया। साथ ही, 31 दिसंबर तक छात्रवृत्ति योजनाओं से सभी छात्रों को लाभान्वित किये जाने का निदेश दिया गया। पेशरार को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने का निदेश दिया गया। डीएलसीसी की बैठक कर पेशरार प्रखंड में पंचायत भवन में बैंक संचालित करने हेतु प्रस्ताव भेजे जाने का निदेश दिया गया। सर्वजन पेंशन अंतर्गत छूटे हुए सभी लाभुकों को 31 दिसंबर तक लाभान्वित किये जाने का निदेश दिया गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का 100 प्रतिशत निष्पादन 31 दिसंबर तक किये जाने का निदेश दिया गया।

    गुमला-लोहरदगा की समीक्षा बैठक में ये थे उपस्थित
    समीक्षा बैठक में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद धीरज प्रसाद साहू, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सचिव के श्रीनिवासन, डॉ मनीष रंजन, ग्रामीण विकास सचिव प्रशांत कुमार, आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार, पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अमोल वेणुकांत होमकर, पुलिस उप महानिरीक्षक अनीश गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, लोहरदगा जिला उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, गुमला जिला उपायुक्त सुशांत गौरव, लोहरदगा जिला पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, गुमला जिला पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा जिला उप विकास आयुक्त गरिमा सिंह समेत दोनो जिलों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अचंल अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभू-राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, डीसी ने पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
    Next Article राजस्थान में कांग्रेस के लिए राजनीतिक काल बनेगी आप, दिल्ली-पंजाब के बाद गुजरात के चुनाव परिणाम दे रहे यह संकेत
    admin

      Related Posts

      प्रतिदिन 70 रुपये बचाकर 19 वर्षों से समाजसेवा कर रहे शशिकांत मंडल, 40 दिव्यांगों को बांटे गर्म वस्त्र

      November 7, 2026

      झारखंड में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, हर साल 35-40 हजार नए मरीज; तंबाकू बना बड़ी वजह

      November 7, 2026

      निशा भगत की मौत पर आदिवासी समाज में आक्रोश, आज गुमला बंद; दोषियों पर कार्रवाई की मांग

      November 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रतिदिन 70 रुपये बचाकर 19 वर्षों से समाजसेवा कर रहे शशिकांत मंडल, 40 दिव्यांगों को बांटे गर्म वस्त्र
      • झारखंड में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, हर साल 35-40 हजार नए मरीज; तंबाकू बना बड़ी वजह
      • निशा भगत की मौत पर आदिवासी समाज में आक्रोश, आज गुमला बंद; दोषियों पर कार्रवाई की मांग
      • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे; जर्जर सुरक्षा वाहनों पर उठाए सवाल
      • आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version