Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कर्णन मामला: चेन्नई में ही मौजूद हैं जस्टिस कर्णन, SC से मांगी राहत
    Top Story

    कर्णन मामला: चेन्नई में ही मौजूद हैं जस्टिस कर्णन, SC से मांगी राहत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 11, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सी एस कर्णन ने अवमानना के मामले में उन्हें दोषी ठहराने और छह महीने की जेल की सजा देने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

    चीफ जस्टिस ने कर्णन के वकील से कहा कि जस्टिस सी एस कर्णन का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें अधिकृत करने संबंधी दस्तावेज दिखाये। उन्होंने कहा कि वह उन पर विचार करेंगे। चीफ जस्टिस ने वकील मैथ्यू जे नेदुम्परा से जानना चाहा कि न्यायमूर्ति कर्णन कहां है।

    नेदुम्परा ने कहा कि जस्टिस कर्णन चेन्नई में हैं। उन्होंने कहा कि 12 एडवोकेट ने इससे पहले जस्टिस कर्णन का केस लड़ने से मना कर दिया था। न्यायमूर्ति कर्णन ने उन्हें अवमानना के मामले में छह महीने की जेल की सजा देने वाला सुप्रीम कोर्ट का आदेश वापस लेने का अनुरोध किया है।

    बता दें कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जज सीएस कर्णन को 6 महीने की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने कोलकाता के डीजीपी को आदेश दिया कि वो जल्द से जल्द कर्णन को गिरफ्तार कर जेल भेजे। सुप्रीम कोर्ट की 7 सदस्यों वाली संविधानपीठ ने कर्णन को कोर्ट की अवमानना को दोषी ठहराया है। कर्णन हाईकोर्ट के जज हैं और इस पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले पहले जज होंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस कर्णन के बयान को मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित करने पर रोक लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि उनके आदेश का तत्काल पालन होना चाहिए।

    क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

    अडिशनल सॉलिसिटर जनरल मनिंदर सिंह, सीनियर एडवोकेट केके वेणुगोपाल और रूपिंदर सिंह सूरी ने कहा कि जस्टिस कर्णन को सजा मिलनी ही चाहिए। हालांकि, वेणुगोपाल ने कहा, ‘अगर जस्टिस कर्णन को जेल भेजा जाता है कि इससे जुडिशरी पर एक पदासीन जज को जेल भेजने का कलंक लगेगा।’ इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अवमानना के मामले में यह नहीं देखा जा सकता है कि ऐसा एक जज ने किया है या आम शख्स ने। चीफ जस्टिस की अगुआई वाली बेंच ने कहा, ‘अगर जस्टिस कर्णन जेल नहीं भेजे जाएंगे तो यह आरोप लगेगा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक जज की अवमानना को माफ कर दिया।’ कोर्ट ने कहा कि कर्णन को सजा इसलिए दी जा रही है क्योंकि उन्होंने खुद यह ऐलान किया था कि उनकी दिमागी हालत ठीक है।

    क्या है पूरा मामला

    आपको बता दें कि जस्टिस कर्णन ने सोमवार को सीजेआई खेहर और उनके 6 साथी जजों को SC/ST एक्ट के प्रावधानों के तहत दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा के आदेश दिए हैं। जस्टिस कर्णन ने कहा कि 7 जजों ने संयुक्त रूप से 1989 के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम अधिनियम और 2015 के संशोधित कानून के तहत दंडनीय अपराध किया है। जस्टिस कर्णन ने जिन जजों के नाम लिए उनमें प्रधान न्यायाधीश खेहर, जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकुर, जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष और जस्टिस कुरियन जोसेफ शामिल हैं। जस्टिस कर्णन ने सूची में जज जस्टिस आर भानुमति का नाम भी जोड़ा। जस्टिस भानुमति ने जस्टिस कर्णन को न्यायिक और प्रशासनिक कामकाज से रोका था।

    सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के खिलाफ जस्टिस कर्णन के लिखे पत्रों का स्वत: संज्ञान लिया था और 8 फरवरी को उनके प्रशासनिक तथा न्यायिक अधिकारों के उपयोग पर रोक लगा रखी है। जस्टिस कर्णन अवमानना कार्यवाही के सिलसिले में 31 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे। वह भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में ऐसा करने वाले हाईकोर्ट के पहले जज हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस कर्णन की दिमागी स्वास्थ्य की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि कर्णन जांच कराने से इनकार कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानिए किस राशि की लड़कियां जल्दी बन जाती हैं गर्लफ्रेंड !
    Next Article सिद्धू को मिल सकती है राहत: टीवी शो करना कानूनी आधार पर गलत नहीं
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार

    April 20, 2026

    स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

    April 20, 2026

    चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
    • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
    • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version