Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अहमदाबाद टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन पर सिमटी, अश्विन ने लिए 6 विकेट
    Breaking News

    अहमदाबाद टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन पर सिमटी, अश्विन ने लिए 6 विकेट

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और कैमरुन ग्रीन की शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने यहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए। ख्वाजा ने 180 और ग्रीन ने 114 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टॉड मर्फी ने 41, स्टीव स्मिथ ने 38, ट्रैविस हेड ने 32 और नाथन ल्योन ने 34 रन बनाए। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट लिए।
    इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 61 के कुल स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन ने हेड को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। हेड ने 44 गेदों में 7 चौकों की बदौलत 32 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने इसके बाद 72 के कुल स्कोर पर मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। लाबुशेन केवल 3 रन ही बना सके।

    इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 151 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। स्मिथ ने 135 गेंद में तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाए। इसके बाद 170 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। शमी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को क्लीन बोल्ड किया। हैंड्सकॉम्ब ने 17 रन बनाए।

    हैंड्सकॉम्ब के आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा ने कैमरन ग्रीन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी की। इस दौरान ग्रीन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक भी पूरा किया। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने ग्रीन को भरत के हाथों कैच कराकर तोड़ा। ग्रीन ने 114 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। अश्विन ने इसके बाद एलेक्स कैरी (00) को भी चलता कर भारत को दोहरी सफलता दिला दी। 387 के कुल स्कोर पर अश्विन ने मिचेल स्टॉर्क को चलता कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। स्टॉर्क ने 6 रन बनाए। 409 के कुल स्कोर पर अक्षर पटेल ने ख्वाजा को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। ख्वाजा ने 180 रनों की मैराथन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 422 गेंदों का सामना किया और 21 चौके लगाए। इसके बाद नाथन ल्योन और टॉड मर्फी ने नौवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। अश्विन ने 479 के कुल स्कोर पर मर्फी को आउट कर मैच में अपना पांचवां विकेट लिया। मर्फी ने 41 रन बनाए। 480 के कुल स्कोर पर अश्विन ने ल्योन को एलबीडब्ल्यू कर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। अश्विन का मैच का यह छठा विकेट था। ल्योन ने 34 रन बनाए। मैथ्यू कुहनेमन बिना खाता खोले नाबाद रहे।
    भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 6, मोहम्मद शमी ने दो और रवीन्द्र जडेजा व अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article ईडी का तेजस्वी यादव समेत लालू के परिवार से जुड़े 15 ठिकानों पर छापा
    Next Article प्रधानमंत्री 12 मार्च को कर्नाटक के मांड्या और हुबली-धारवाड़ का करेंगे दौरा
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version