Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»RANCHI: रामनवमी की तैयारियों का जायजा लेने एसएसपी, सिटी एसपी सड़क पर उतरे
    ताजा खबरें

    RANCHI: रामनवमी की तैयारियों का जायजा लेने एसएसपी, सिटी एसपी सड़क पर उतरे

    adminBy adminMarch 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रांची एसएसपी, सिटी एसपी सहित विभिन्न थानों के प्रभारियों ने मेन रोड में फ्लैग मार्च किया

    रांची। राजधानी रांची में रामनवमी की तैयारियां विभिन्न अखाड़ों की ओर से जोर-शोर से की जा रही हैं। वहीं पर्व और इस दौरान निकलने वाले जुलूस शांतिपूर्ण हों, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार को दोपहर में शहर की व्यवस्था पर नजर दौड़ाने के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। रांची के मेन रोड में एसएसपी, सिटी एसपी सहित विभिन्न थानों के प्रभारियों ने परेड की। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील भी पुलिस पदाधिकारियों ने की।

    कांके इलाके में भी फ्लैग मार्च
    एएसपी मुख्यालय वन मुमल राजपुरोहित के नेतृत्व में रामनवमी पर्व को लेकर कांके थाना क्षेत्र के बाजारटांड़, चूड़ी टोला, मिल्लत कॉलोनी, ब्लॉक चौक, अरसंडे, बोड़ेया आदि जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया।

    ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जायेगी नजर
    रामनवमी पर्व और जुलूस के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। रांची शहर और उसके आस-पास के पूरे इलाके में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। पर्व को लेकर अफवाह फैलाने वालों अथवा भड़काऊ कार्य करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। रामनवमी में किसी तरह का विवाद ना हो, इसको लेकर शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं रामनवमी जुलूस के दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जायेगी। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह की अफवाह न फैलायें। अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

    रांची में रैफ की पोस्टिंग की गयी

    सुरक्षा का ख्याल रखते हुए राज्य भर में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। राजधानी रांची में सीआरपीएफ के रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनी प्रतिनियुक्त की गयी है। पूरे राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की सात कंपनियां लगायी गयी हैं। वहीं 14,920 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गयी है। रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा और दुमका में रैपिड एक्शन फोर्स की एक-एक कंपनी लगायी गयी है। पलामू में सीआरपीएफ महिला बटालियन की एक कंपनी तैनात की गयी है।

    शहर का ऐसा होगा ट्रैफिक सिस्टम

    अपर बाजार, महावीर चौक की ओर से आनेवाले सभी प्रकार के रिक्शा, दोपहिया और चार पहिया वाहन का नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क, किशोरी यादव चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, ग्वाला टोली, श्रद्धानंद रोड, गांधी चौक, रातू रोड गोल चक्कर की ओर से प्रवेश वर्जित रहेगा।
    एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित।
    सरकुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही जाएंगे। उसी जगह से अन्य मार्गों पर जाएंगे।
    जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग पर सामान्य वाहन नहीं चलेंगे।
    पुराने नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक।
    चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहन नहीं चलेंगे।
    पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
    एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
    कर्बला चौक से रतन पीपी की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
    पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आने वाले वालों का परिचालन बंद रहेगा।
    राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर से सभी प्रकार के वाहन का परिचालन बंद रहेगा।
    पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

    इतने अधिकारियों की हुई है पोस्टिंग

    25 डीएसपी
    28 इंस्पेक्टर
    320 दारोगा
    160 सशस्त्र बल
    8305 लाठीबल
    4950 गृह रक्षक
    01 कंपनी एटीएस
    01 स्वान दस्ता
    05 अश्रु गैस दस्ता
    05 अग्निशमन दस्ता
    03 बीडीएस दस्ता
    150 जवान पुलिस मुख्यालय के नियंत्रणाधीन
    950 जवान विभिन्न रेंज के डीआईजी के नियंत्रणाधीन

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRANCHI: सदर अस्पताल के नये भवन का उद्घाटन
    Next Article RANCHI: कानून व्यवस्था को दुरुस्त करे सरकार : धर्मेंद्र तिवारी
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025

      एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version