Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रामनवमी पर राम की भक्ति में लीन रहा झारखंड
    Jharkhand Top News

    रामनवमी पर राम की भक्ति में लीन रहा झारखंड

    adminBy adminMarch 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -उल्लास, भक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम दिखा
    -‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजे गांव और शहर
    -शोभायात्रा और झांकी देखने उमड़ा आस्था का सैलाब
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। चैत्र शुक्ल नवमी, यानी गुरुवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती के मौके पर झारखंड समेत पूरे देश में उल्लास, भक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। नयनाभिराम झांकियों और शोभायात्राओं को देखने के लिए सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। खराब मौसम के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गयी। झारखंड के गांव से लेकर शहर तक ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजते रहे। रामनवमी महोत्सव के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये थे। शोभायात्रा की ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। कहीं से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। राजधानी रांची के अलावा धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, दुमका, देवघर, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, मेदिनीनगर, गढ़वा और दूसरे शहरों में भी रामनवमी इसी उल्लास के साथ मनाया गया।

    कई शहरों में मौसम ने बदला मिजाज
    राजधानी रांची सहित राज्य के कई शहरों में तीसरे पहर मौसम ने एक बार फिर करवट ली। रांची तेज हवा के साथ- कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद शोभायात्रा देखने के लिए उमड़ी भीड़ के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी।
    तपोवन मंदिर के पास तेज आंधी की वजह से गिरा साउंड सिस्टम, चार घायल
    तेज आंधी की वजह से रांची के तपोवन मंदिर के पास लगाया गया साउंड सिस्टम गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    सीएम ने तपोवन मंदिर में पूजा, राज्य की उन्नति और खुशहाली की कामना की
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी के मौके पर तपोवन मंदिर में पूजा की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर उन्होंने लोगों को रामनवमी की अनंत बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी हमारे आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। उन्होंने तपोवन मंदिर में भगवान श्रीराम जानकी का दर्शन करने के बाद कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है।

    तपोवन मंदिर परिसर को विकसित करने का कार्य शुरू
    मुख्यमंत्री ने यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्रीराम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे। तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किये जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध करायी जायेगी।

    ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है। इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और श्रीराम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्रीश्री महावीर मंडल निवारणपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवा सन्यासियों का देश सेवा में समर्पित होना रामराज्य के स्वप्न को साकार करने जैसा: मोहन भागवत
    Next Article RANCHI: हेमलाल मुर्मू की 11 अप्रैल को होगी घर वापसी, 9 साल पहले छोड़ा था झामुमो
    admin

      Related Posts

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

      November 16, 2026

      रांची में डॉक्टरों के प्रचार पर प्रशासन का शिकंजा: होर्डिंग-पोस्टर में खुद की फोटो लगाने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version