Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वन रैंक वन पेंशन-2 में संशोधन सहित पांच मुद्दों को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन
    Breaking News

    वन रैंक वन पेंशन-2 में संशोधन सहित पांच मुद्दों को लेकर पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

    azad sipahiBy azad sipahiApril 3, 2023Updated:April 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। वन रैंक वन पेंशन-2 में विसंगति का आरोप लगाते हुए बिहार राज्य भूतपूर्व सैनिक संघ के बैनर तले सोमवार को पूर्व सैनिकों ने बेगूसराय में विरोध प्रदर्शन किया। कैंटीन चौक पर प्रदर्शन कर रहे भूतपूर्व सैनिक पांच सूत्री मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद मांग से संबंधित राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा गया है।

    कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भूतपूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष कैप्टन रामकृष्ण पाठक एवं सचिव सूबेदार राजाराम पोद्दार ने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को अपनी व्यथा सुनाने सड़क पर उतरे हैं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वन रैंक वन पेंशन दिया। इससे खुश होकर देश के पूर्व सैनिकों ने हर घर जाकर भाजपा को वोट देने के लिए अपनों को प्रेरित किया। 2019 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

    उन्होंने कहा कि सेना के रिटायर अधिकारी की कुटिल नीति ने वन रैंक वन पेंशन-2 में आर्मी, एयरफोर्स, नेवी के रिटायर जवान जेसीओ का पेट काटने का काम किया है। शहीद की वीरांगनाएं जंतर मंतर दिल्ली में आकर खून की आसू रोते हैं। इसमें जवान जेसीओ के साथ हुए नाइंसाफी को लेकर देश के जवान जेसीओ का संगठन 20 फरवरी से लगातार दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

    हमलोग उसका समर्थन करते हुए सरकार से वन रैंक वन पेंशन-2 में हुए विसंगतियों को संशोधित करने की मांग कर रहे हैं। जुलाई 2014 के बाद वाले पीएमआर (वीआरएस) को वन रैंक वन पेंशन से बाहर कर दिया गया। जबकि भर्ती के शर्त के मुताबिक 15 2 साल के सेवा बाद वीआरएस लिया सैनिक पीएमआर नहीं होता है। वीरांगनाओं, शहीद जवान जेसीओ के पत्नी के फेमिली पेंशन और अधिकारी के फेमिली पेंशन में बहुत बड़ा भेदभाव है।

    अधिकारी के मुकाबले डिसेबल पेंशन में जवान जेसीओ को कोई खास फायदा नहीं, डिसेबल भत्ता सभी रैंक का एक समान हो, जब वेतन सबका अलग तो डिसेबल भत्ता एक समान क्यों नहीं। जवान जेसीओ के सर्विस पेंशन में अधिकारी के मुकाबले कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इक्वल एमएसपी एवं अन्य भत्ता बराबर कर जवान जेसीओ के खोए सम्मान को सरकार वापस करे।

    देश के सभी पूर्व सैनिकों का उपरोक्त पांच सूत्रीय मांग न्यायसंगत है। इस वन रैंक वन पेंशन-2 में 85 प्रतिशत बजट अधिकारी खा गए, जिन पर वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं है। बाकी बचे 15 प्रतिशत में कुछ जवान जेसीओ को देकर मुंह बंद किया गया है। इसलिए वन रैंक वन पेंशन-2 में तत्काल प्रभाव से संशोधन कर उपरोक्त कमियों का त्वरित निवारण किया जाए। देश के पूर्व सैनिकों की व्यथा अगर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री नहीं सुनेंगे तो हमलोग कहां जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहुगली हिंसा: रिसड़ा में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा निलंबित
    Next Article CHATRA: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, 5 शव बरामद
    azad sipahi

      Related Posts

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version