रांची। सांसद संजय सेठ की तरफ से रांची में सांस्कृतिक महोत्सव से 7 मई तक आयोजित होगा। आॅड्रे हाउस, रांची में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस महोत्सव के जरिये अपना हुनर दिखाने की इच्छा रखनेवाले विभिन्न विधाओं के कलाकार 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रांची सांसद संजय सेठ ने बताया कि कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जो ऐतिहासिक होगा। प्रतिभागी निर्धारित समय तक इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। रांची लोकसभा क्षेत्र के जो कलाकार इसमें भाग लेना चाहते हैं, वे विभिन्न विधाओं के कोआॅर्डिनेटर से संपर्क कर सकते हैं। थिएटर स्क्रिप्ट, जनजातीय नृत्य और संगीत, थीम आधारित कोरियोग्राफी, फोक और पारंपरिक नृत्य, ट्राइबल इंस्ट्रूमेंट, ग्रुप सॉन्ग और अन्य विधाओं के लिए समन्वयक तय किये जा चुके हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

