Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा के सचिवालय घेरो आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध, कई चौराहों पर बेरीकेडिंग
    Breaking News

    भाजपा के सचिवालय घेरो आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध, कई चौराहों पर बेरीकेडिंग

    azad sipahiBy azad sipahiApril 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डीआईजी, डीसी और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    भाजपा ने 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव करने का कर रखा है ऐलान

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सत्तारूढ़ हेमंत सरकार की कार्यशैली के विरोध में और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव करेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा के आंदोलन को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किये है।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार को भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुबह प्रभात तारा मैदान में एकत्र होंगे और जुलूस की शक्ल में सचिवालय घेरने के लिए आगे बढ़ेंगे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचिवालय की ओर कूच करने से रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की गयी है। सोमवार को डीआईजी अनुप बिरथरे, डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभात तारा मैदान, अलग-अलग चौक-चौराहों पर लगे बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया।

    व्यवस्थाओं को लेकर डीसी ने बताया कि विधि व्यवस्था सामान्य रखने और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जवानों को तैनात किया गया है। उन्हें निर्देश दिये गये हैं कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में 20 इंस्पेक्टर और 250 दरोगा के अलावा लगभग तीन हजार अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं किसी प्रकार की चूक ना हो, इसका भी खास ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री आवास और प्रोजेक्ट बिल्डिंग पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। राजभवन के समीप भी अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती की जायेगी। एहतियात के तौर पर अन्य जगहों पर भी पुलिस जवान तैनात किये जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
    Next Article कांग्रेस की छवि बिगाड़ रहे हैं आजाद : जयराम रमेश
    azad sipahi

      Related Posts

      कदमा में एसएसपी ने किया पैदल मार्च

      May 20, 2025

      नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

      May 20, 2025

      डिमना लेक में डूबे छात्र प्रतीक रजक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इजराइल ने सात दिन में हमास के 670 अधिक ठिकानों को बनाया निशाना
      • डोनाल्ड ट्रंप के बदलावों से अमेरिकी जीवन का हर पहलू प्रभावित
      • अब यूक्रेन और रूस के बीच होगी सीधी वार्ता, तुर्किये, स्विट्जरलैंड या वेटिकन में से एक जगह होगी बैठक
      • तीन महीने की नाकाबंदी के बाद गाजा में पहली बार पहुंची राहत सामग्री, यूएन ने कहा- ‘ये तो सिर्फ शुरुआत है’
      • सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version