Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एलआईसी लूट कांड के अपराधियों का सुराग नहीं, लकीर पीट रही पुलिस
    Breaking News

    एलआईसी लूट कांड के अपराधियों का सुराग नहीं, लकीर पीट रही पुलिस

    azad sipahiBy azad sipahiApril 13, 2023Updated:April 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिक्योरिटी गार्ड, कैश अधिकारी और एलआईसी के पदाधिकारी शक के घेरे में

    रामगढ़। रामगढ़ शहर में दिनदहाड़े एलआईसी की शाखा से गत मंगलवार को 29 लाख रुपए की लूट कांड में अभी तक पुलिस अपराधियों का कोई सुराग ढूंढ नहीं पाई है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस सिर्फ लकीर पीटती ही नजर आ रही है। शहर के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाके से होकर अपराधी लूट की रकम के साथ भाग निकले।

    इस लूट कांड के बाद एसआईएस कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड, गनमैन, कैश अधिकारी और एलआईसी के पदाधिकारी शक के घेरे में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस वक्त इतनी भारी रकम बैंक में जमा करने के लिए ले जाया जा रहा था, उसकी कोई सूचना रामगढ़ थाने को नहीं दी गई थी। नियमानुसार मोटी रकम को बैंक में जमा कराने के लिए भेजने के दौरान स्थानीय पुलिस को एस्कॉर्ट के लिए बुलाया जाना चाहिए था। इसके अलावा इतनी मोटी रकम को ले जाने के लिए बक्से का इस्तेमाल नहीं किया जाना भी एक बड़ा संदेह पैदा कर रहा है।

    अक्सर बैंक और एलआईसी अपनी रकम जमा कराने के लिए बड़े बक्से का प्रयोग करते हैं। लेकिन मंगलवार को जब मोटी रकम निकाली जाने लगी तो उसे ब्रीफकेस में ले जाया जा रहा था। इसे बड़ी आसानी से लुटेरे लेकर भाग सकते थे। पुलिस को इस बात का भी संदेह है कि अपराधियों के साथ किसी न किसी व्यक्ति की मिलीभगत है जो अंदर की खबर उन्हें दे रहा था। उस खबरी की भी तलाश में पुलिस लगी है। इसके अलावा अपराधियों के द्वारा गोली चलाने के स्टाइल पर भी पुलिस को संदेह है। आमतौर पर यह देखा गया है कि अपराधी या तो हवाई फायरिंग करते हैं या सीधा हमला करते हैं। लेकिन इस बार अपराधियों ने जिस कैश अधिकारी को गोली मारी उसे पैर में लगी। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुनील गावस्कर को उम्मीद, राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम में खुद को ऊपर लाएंगे धोनी
    Next Article देश में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, नए मामले दस हजार के पार
    azad sipahi

      Related Posts

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025

      राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      • अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग
      • राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version