Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बेगूसराय में भीषण अगलगी में तीन सौ घर जलकर राख, करोड़ों की क्षति
    Breaking News

    बेगूसराय में भीषण अगलगी में तीन सौ घर जलकर राख, करोड़ों की क्षति

    azad sipahiBy azad sipahiApril 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में गुरुवार की दोपहर भीषण अगलगी में करीब तीन सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना चकिया सहायक थाना क्षेत्र के मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत स्थित सिमरिया घाट बिंद टोली की है। इस घटना में जहां एक बच्चा झुलस कर घायल हो गया, वहीं करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

    बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर जब सभी लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान वार्ड संख्या-12 में स्थित ट्रांसफार्मर से निकली बिजली की चिंगारी से शंभू महतो के फूंस की घर में आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते आग पूरब दिशा की ओर बढ़ने लगी। इसके बाद आज तेजी से बढ़ते हुए वार्ड संख्या 12 को जलाकर वार्ड संख्या 13 एवं 14 को भी अपने कब्जे में ले लिया।

    आग देखकर सिमरिया घाट किनारे से दौड़े गोताखोर एवं खेत में काम कर रहे लोगों के प्रयास से घर में सो रहे 35 से अधिक बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन सोनेलाल निषाद के सात वर्षीय पुत्र अंशु कुमार का एक पैर झुलस गया। जिसका ईलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। भीषण अगलगी में करोड़ों की क्षति हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही बरौनी एनटीपीसी सीआईएसएफ फायर विंग, हर्ल खाद कारखाना, रिफाइनरी एवं बिहार सरकार के सहित सात-आठ दमकल द्वारा एनटीपीसी से पानी लाकर लगातार आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं, सिक्सलेन सड़क पुल एवं फोरलेन सड़क निर्माण में लगे एजेंसी के कई मिक्सचर वाहन और पानी टंकी वाहन से भी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है।

    सरपंच राम बदन महतो, उप मुखिया गोरेलाल महतो, पूर्व मुखिया रंजीत कुमार, रौदी कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से वार्ड 12, 13 एवं 14 के करीब तीन सौ फूंस का घर राख हो गया, कई छत के मकान को भी नुकसान हुआ है। दो दर्जन से अधिक बकरी, सैकड़ों मन अनाज, नगद रुपये, जेवरात, कागजात सहित घर में रखा सभी समान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे बरौनी सीओ सुजीत सुमन ने बताया कि अगलगी की घटना में कितना नुकसान हुआ है, यह आंकड़ा जुटाया जा रहा है। सभी पीड़ितों को प्रावधान के अनुसार मदद की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली: सुबोधकांत सहाय
    Next Article सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल : सुदेश महतो
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025

      जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

      May 15, 2025

      लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version