Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गर्मी से सूनी हुई शहर की सड़कें, बारिश की आशंका से किसान चिंतित
    देश

    गर्मी से सूनी हुई शहर की सड़कें, बारिश की आशंका से किसान चिंतित

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैथल। रविवार को पारा अपने उफान पर था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर की सड़के सूनी रही।दो दिन में बारिश की आशंका ने किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया। मंडी और खलिहान में पड़ी किसानों की गेहूं को बरसात से नुकसान हो सकता है। सभी को इसी बात का डर सता रहा है। रविवार को कैथल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की स्पीड मद्दम रही लेकिन तेज धूप के कारण हवाएं गरम रही। रविवार रात के समय मौसम के फिर से बदलने की आशंका जताई जा रही है।
    हल्की वर्षा से कटाई में हो सकती है एक सप्ताह की देरी

    कृषि उपनिदेशक डॉ. करमचंद का कहना है कि हल्की वर्षा गेहूं की तैयार फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। थोड़ी नमी आने से कटाई में एक सप्ताह की देरी हो सकती है। तेज वर्षा के साथ हवा के चलने से खड़ी फसलों के गिरने और दानों के काला होने की आशंका बढ़ जाएगी। अभी तक के मौसम के अनुसार गेहूं की फसल अच्छी है और दाने भी ठीक प्रकार से विकसित हुए हैं। बरसात आम के पेड़ों पर आए फलों को नुकसान पहुंचा सकती है। तेज हवाओं और बरसात के कारण इससे बौर तो गिरेंगे ही, रोग लगने की आशंका भी बढ़ जाएगी।
    दो दिन तक हो सकती है हल्की वर्षा
    कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा.मदन खीचड़ का कहना है कि वैसे तो प्रदेश में 17 अप्रैल तक मौसम खुश रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16 व 17 अप्रैल को बीच-बीच में हल्के बादल तथा सतही हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमि विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 18 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव आने लगेगा। जिसके बाद 19 व 20 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो सौ टन महुआ 110 रुपये किलो की दर से लंदन को करेगा निर्यात मध्य प्रदेश
    Next Article RANCHI: कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह सभा का समापन
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत

      September 19, 2025

      चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया

      September 19, 2025

      राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ
      • रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
      • इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद
      • जेएसएससी-सीजीएल में हुई अनियमितता छिपाने के लिए हर हथकंडा अपनाया : बाबूलाल मरांडी
      • हाइकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में मांगा जवाब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version