Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने रांची को वीर कुंवर सिंह पार्क की दी सौगात
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने रांची को वीर कुंवर सिंह पार्क की दी सौगात

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiApril 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आने वाली पीढ़ी को वीरों, शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान से अवगत कराना जरूरी: हेमंत सोरेन
    -लोगों से पार्को को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में सहयोग की अपील की
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची।
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड वीरों, शहीदों और आंदोलनकारियों की धरती रही है। इतिहास के पन्नों पर नजर डालेंगे तो यहां के अनेकों वीरों और आंदोलनकारियों ने देश और राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हम अपने वीरों- शहीदों को याद करें। उन्हें सम्मान दें। उनके बताये राह पर आगे बढ़ें। यह हमारा कर्तव्य और दायित्व बनता है। आने वाली पीढ़ी को हम अपने वीरों, शहीदों , स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों के योगदान से अवगत करायें यह जरूरी है। मुक्यमंत्री मंगलवार को रांची के हरमू में नवनिर्मित पार्क के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी में नवनिर्मित वीर कुंवर सिंह पार्क में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां उनकी सिर्फ प्रतिमा ही नहीं होगी, बल्कि वीर कुंवर सिंह की पूरी जीवनी का जिक्र होगा। जिससे जो भी लोग यहां आएंगे, उनके बारे में जानकारियां पा सकेंगे। खास कर आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी मिल सकेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा की हरमू इलाके से हमारा पुराना नाता रहा है। मैं यहां रहा भी हूं और यहां का मतदाता भी हूं ऐसे में यहां हो रहे बदलाव को देखता भी आ रहा हूं। इसी क्रम में वर्ष 2012-13 में जब नगर विकास मंत्री था, तो यहां के छोटे- बड़े मैदानों को सुसज्जित करने की योजना बनायी थी। सरकार से अलग होने के बाद यह योजना अधूरी रह गयी। पुन: जब हमारी सरकार बनी तो मैंने अपनी इस योजना को हकीकत रूप देने का कार्य शुरू किया है। आज वीर कुंवर सिंह पार्क हरमू वासियों को समर्पित कर रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहरों में मैदान काफी कम रह गये हैं। ऐसे में जो मैदान हैं, उन्हें व्यवस्थित और सुसज्जित करने का काम सरकार कर रही है। इसी कड़ी में हरमू स्थित इस मैदान को पार्क के रूप में विकसित किया गया है। जिससे इस इलाके के लोग इसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पार्को को स्वच्छ और सुरक्षित करने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस तरह शहरीकरण हो रहा है, उससे पर्यावरण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज शहरों में कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं। अगर हम सचेत नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण को साथ लेकर आगे बढ़ें। उसे पीछे नही छोड़ें। पर्यावरण सरंक्षण के लिए हर मुमकिन कदम उठायें। क्योंकि इसी में हमारा कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि कम से कम अपने वीरों- शहीदों के सम्मान स्वरूप पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभायें। हेमंत ने कहा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार विशेष तौर पर गंभीर है। इसी कड़ी में शहरों में एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा हमारी सरकार ने की है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस दिशा में आगे कई और निर्णय लिये जाएंगे।
    इस अवसर पर विधायक सरयू राय, कमलेश सिंह, नवीन जायसवाल और कुमार जयमंगल के अलावा राज्य सरकार के अधिकारी और वीर कुंवर सिंह विचार मंच के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व सदस्यगण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची रेलवे स्टेशन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक बनेगा ग्रीन फील्ड फोरलेन रोड तैयार हुआ डीपीआर
    Next Article राज्य में हनी ट्रैप गिरोह सक्रिय, पुलिस की जांच है बांकी, भाजपा विधायक सीपी सिंह को आया ‘डर्टी वीडियो कॉल’
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version