Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राजनीतिक भेदभाव के बिना सभी जमीन घोटालों और दस्तावेजों में छेड़छाड़ की गहराई से जांच हो : बंधु तिर्की
    झारखंड

    राजनीतिक भेदभाव के बिना सभी जमीन घोटालों और दस्तावेजों में छेड़छाड़ की गहराई से जांच हो : बंधु तिर्की

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 9, 2023Updated:May 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची 9 मई  पूर्व मंत्री,  झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य,  झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि बिना किसी राजनीतिक भेदभाव, किसी भी पूर्वाग्रह और किसी को अवांछित लाभ पहुँचाये बिना झारखण्ड विशेषकर राजधानी रांची में हुए सभी जमीन घोटालों की गहराई से जांच होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि चाहे सरकार कोई भी रही हो लेकिन अबतक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जाँच में जिस प्रकार के साक्ष्य सामने आये हैं उससे यह जाहिर है कि उच्च पदों पर बैठे हुए अनेक अधिकारियों ने जमीनी दस्तावेजों में आपराधिक छेड़छाड़ की और ज़मीन घोटालों को अंजाम देकर झारखण्ड के साथ ही झारखंडियों को लूटा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके कारण सबसे ज्यादा नुकसान झारखण्ड विशेषकर रांची के आदिवासियों एवं मूल निवासियों को ही उठाना पड़ा है
    श्री तिर्की ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा झारखण्ड के अनेक जमीन घोटालों और संदेहास्पद ज़मीन सौदों की हो रही जाँच स्वागत योग्य कदम है और प्रत्येक राजनीतिक नेता एवं सभी लोगों को इसका पूरे दिल से समर्थन करना चाहिये. लेकिन उन्होंने कहा कि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी जमीन मामलों में घोटालों की जांच, ज़मीन के दस्तावेजों में छेड़छाड़ आदि की चर्चा होती है तो यह सेलक्टिव नहीं होना चाहिये और कोई भी व्यक्ति चाहे जितना भी प्रभावशाली क्यों न हो लेकिन समान रूप से सभी की संदेहपूर्ण गतिविधियों को देखा जाना चाहिये.
    श्री तिर्की ने कहा कि झारखण्ड में ज़मीन घोटालों की जड़ बरसों बरस पहले से मिलती है लेकिन अबतक की जाँच में केवल पिछले दो-तीन साल के मामलों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है और यह ज़मीन जैसे गंभीर आपराधिक मामले के साथ निष्पक्षता नहीं कही जा सकती
    श्री तिर्की ने कहा कि, कुल मिलाकर ईडी की जाँच स्वागत योग्य कदम है लेकिन अबतक जाँच की दशा-दिशा से ऐसा लगता है कि इस तरह से जाँच होने से वैसे लोग साफ बच निकल सकते हैं जिन्होंने बरसों-बरस से, विशेष रूप से झारखण्ड गठन के बाद अनेको वैसे कारनामे किये जिसका खामियाजा आजतक आदिवासियों एवं मूल निवासियों को उठाना पड़ रहा है.
    श्री तिर्की ने कहा कि, छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) का पिछले अनेक वर्षों में व्यापक स्तर पर उल्लंघन हुआ है और ईडी को गहराई से इसकी जांच करनी चाहिये
    श्री तिर्की ने कहा कि, यदि निष्पक्षता के साथ झारखण्ड के ज़मीन मामले पर और ज़मीन दलालों के साथ मिलकर अनेक शीर्ष अधिकारियों द्वारा की गयी कारस्तानियों के साथ ही इसमें शामिल सफेदपोश लोगों की मिलीभगत की जांच हो तो यह कदम झारखण्ड के सभी लोगों विशेष रूप से आदिवासियों के हित में होगा
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि, ज़मीन घोटालों का सीधा दुष्प्रभाव न केवल झारखण्ड के आम सामाजिक जीवन पर पड़ा है बल्कि झारखण्ड का पर्यावरण, मौसम, व्यापारिक एवं औद्योगिक वातावरण और सामाजिक शांति भी प्रभावित हुई है और पूरे समाज में अपराध की घटनाएं बढ़ी है. श्री तिर्की ने कहा कि ज़मीन के अवांछित व्यवहार और वैसे लेन-देन का सबसे घातक प्रभाव झारखण्ड के समाज और यहाँ आम लोगों की जन जीवन पर पड़ा है क्योंकि अब आम लोगों के लिए पैसा कमाने का यह सबसे आसान माध्यम बन गया है और थोड़े-से लालच में झारखण्ड के अनेक लोग सही मायने में एक आपराधिक समूह बनाकर तुरंत-फुरत पैसा कमाने के चक्कर में अपनी कर्मठता, बुद्धिमता और झारखण्डी जनजीवन के सामान्य आचार-व्यवहार को भी भूल चुके हैं
    श्री तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी माँग की है कि सरकार अपने स्तर से एक उच्चस्तरीय आयोग का गठन कर झारखण्ड के सभी जमीन मामलों, विशेष रूप से पिछले 20 साल से हुए सभी सौदों की गहराई से जांच करवाने का आदेश दे. श्री तिर्की ने कहा कि सीएनटी एक्ट का छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) का व्यापक स्तर पर उल्लंघन हुआ है और इसका खामियाजा केवल और केवल आदिवासियों को ही उठाना पड़ रहा है जिसके कारण उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति बेहद ख़तरनाक और चिन्ताजनक होती जा रही है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजारगो पंचायत के बासुकोचा में जलमीनार की हालत जर्जर
    Next Article राजनीतिक भेदभाव के बिना सभी जमीन घोटालों और दस्तावेजों में छेड़छाड़ की गहराई से जांच हो : बंधु तिर्की
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version