Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आगरा: बेकाबू कार ने ली दो स्कूली बच्चों की जान, चार घायल
    राज्य

    आगरा: बेकाबू कार ने ली दो स्कूली बच्चों की जान, चार घायल

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आगरा। आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में बेकाबू हुई एक कार ने दो स्कूली बच्चों की जान ले ली। जबकि इस हादसे में चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया है। पुलिस तीन अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

    मामला आगरा जनपद के डौकी थाना इलाके के बांसमहापत गांव का है। यहां फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही एक बेकाबू कार ने छह बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार सुबह स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल बस का इंतज़ार कर रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार नेक्सन कार ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके पश्चात कार कुछ दूर जाकर एक बोर्ड से टकरा गयी।
    हादसे के दौरान मौजूद लोगों ने कार के ड्राइवर को पकड़ लिया। लेकिन कार सवार तीन युवक मौके से भागने में सफल रहे। हादसे की चपेट में आये बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अरविंद (12) व प्रज्ञा (9) को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल हुए चार अन्य बच्चों के नाम प्रीति, गुंजन, नमन व लवन्या है। यह सभी चचेरे भाई-बहन हैं।

    पुलिस को चालक ने पूछताछ में बताया कि वे सभी ग़ज़ियाबाद काम करते हैं। वह और अन्य तीन कार सवार बाह के रहने वाले हैं। ग़ज़ियाबाद जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। इस हादसे के कारण गुस्साए लोगों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगाया है। पुलिस की ओर से उन्हें समझने का लगातार प्रयास हो रहा है। खबर लिखे जाने तक जाम खुला नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या
    Next Article मतदान करने आई महिला को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version