Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»फादर के उत्पीड़न से तंग छात्रा ने खाया जहर, मौत; हार्टमन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज
    उत्तर प्रदेश

    फादर के उत्पीड़न से तंग छात्रा ने खाया जहर, मौत; हार्टमन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     गाजीपुर: हार्टमनपुर मिशन से संचालित प्रतिष्ठित हार्टमन इंटर कालेज में फादर के उत्पीड़न से तंग हाईस्कूल की छात्रा ने स्कूल में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के लिए डाक्टर के यहां ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। पिता ने हार्टमन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फेलिक्स राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    नसीरपुर निवासी कैलाश यादव की बेटी निक्की यादव हॉर्टमनपुर इंटरमीडिएट कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। बुधवार को स्कूल परिसर में निक्की ने जहर खा लिया। पिता के मुताबिक, विद्यालय के लाइब्रेरियन ने उन्हें फोन कर बेटी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। फोन आने के बाद जब तक वह विद्यालय पहुंचते इससे पहले ही शिक्षक ने फोन कर प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज के लिए ले जाने की बात बतायी।

    निजी डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे पिता कैलाश यादव बेटी को लेकर बाराचवर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बाराचवर से मोहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय लड़की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मोहम्मदाबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर करीमुद्दीनपुर थाने पहुंचे पिता ने प्राचार्य फादर फेलिक्स राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इनके उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद व एएसपी ग्रामीण मृतका के घर पहुंचे। अधिकारियों ने लड़की के पिता से घटना की जानकारी ली। उधर, प्रधानाचार्य से इस बाबत संपर्क नहीं हो सका।

    वर्जन…

    पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    chatra fir ghzipur hartmanpur nasirpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएडीजी अभियान 12 मई को लंबित मामलों की करेंगे समीक्षा
    Next Article कच्चे सोयाबीन व सूरजमुखी तेल के आयात पर 30 जून तक शुल्क में छूट
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version