Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»बेसबॉल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं फॉर्मूला 1 ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर
    स्पोर्ट्स

    बेसबॉल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं फॉर्मूला 1 ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 11, 2023Updated:May 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। 25 वर्षीय फरारी ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर अब बेसबॉल में अपना किस्मत आजमा रहे हैं। उन्हें बुधवार को यांकीज स्टेडियम में बेसबॉल टीम न्यूयॉर्क यांकीज के लिए पिच फेंकते देखा गया। लेक्लेर ने ओकलैंड एथलेटिक्स के खिलाफ अपनी पहली घरेलू श्रृंखला से पहले उद्घाटन पिच फेंकी।

    न्यूयॉर्क यांकीज़ एक बेसबॉल टीम है, जो अमेरिकी लीग ईस्ट डिवीजन की सदस्य क्लब है और मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) में प्रतिस्पर्धा करती है।

    7 मई को आयोजित मियामी ग्रां प्री में मोनागास्क ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर का दौड़ में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। फेरारी चालक लेक्लेर ने लुईस हैमिल्टन के पीछे 7वें स्थान पर दौड़ पूरी की थी।

    फ़ॉर्मूला 1 के 2022 सीज़न में, वर्ल्ड ड्राइवर्स चैंपियनशिप में चार्ल्स लेक्लेर उपविजेता रहे थे। 2023 मियामी ग्रैंड प्रिक्स के अनुसार, लेक्लेर ने इस सीजन में 5 रेस जीत और 19 पोल पोजीशन हासिल की हैं। अपने फॉर्मूला 1 करियर में, उन्होंने 25 पोडियम फिनिश हासिल किए हैं। ड्राइवर वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल रेस में, चार्ल्स लेक्लेर 34 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उनके साथी कार्लोस सैंज 44 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

    कंस्ट्रक्टर चैंपियनशिप में फेरारी 78 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उनसे ऊपर मर्सिडीज तीसरे, एस्टन मार्टिन दूसरे और रेड बुल पहले स्थान पर है। फेरारी ने 2019 में 2007 के विश्व चैंपियन किमी राइकोनेन की जगह चार्ल्स लेक्लेर को साइन किया, जिन्होंने सॉबर (अब अल्फा रोमियो) में उनकी जगह ली थी। अगली फ़ॉर्मूला 1 रेस 21 मई को एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री में आयोजित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व कप क्वालीफायर की तैयारी के लिए यूएई के खिलाफ 3 एकदिनी मैच खेलेगा वेस्टइंडीज
    Next Article झारखंड के राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात सिपाही से हुई मिस फायरिंग, स्पेशल ब्रांच का कर्मी घायल
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

      June 10, 2025

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version