Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»लॉन्च होते ही दुर्घटना का शिकार हुआ उत्तर कोरिया का सैन्य जासूसी उपग्रह
    विदेश

    लॉन्च होते ही दुर्घटना का शिकार हुआ उत्तर कोरिया का सैन्य जासूसी उपग्रह

    adminBy adminMay 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने बड़ी उम्मीदों के साथ सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च तो किया किन्तु वह दुर्घटनाग्रस्त होकर येलो सी में जा गिरा। अब कोरियाई वैज्ञानिकों ने जल्द ही दोबारा उक्त उपग्रह लांच करने की बात कही है।

    उत्तर कोरिया ने अपने पश्चिमी तट के लॉन्चिंग स्टेशन से 6.27 बजे रॉकेट लांच किया था। सामान्य उड़ान के दौरान पहले चरण की सफलता के बाद दूसरे चरण में आते ही इंजन में दिक्कत आ गई, जिसकी वजह से मिशन फेल हो गया। उत्तर कोरिया का कहना है कि वे इस मिशन की नए सिरे से जांच करेंगे और सामने आई खामियों को दूसरी उड़ान से पहले सही करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि अपना दूसरा परीक्षण हम जल्द से जल्द करेंगे।

    समुद्र में रॉकेट गिरने के कारण जापान और दक्षिण कोरिया ने आपातकालीन चेतावनी जारी की है। दोनों देशों ने अपने नागरिकों से कहा कि अगर आप लोग घरों से बाहर हैं तो जल्द घर पहुंचने की कोशिश करें और अपने आप को कवर करें। जापान के रक्षा मंत्रालय ने बैलिस्टिक मिसाइल होने का अंदेशा जताया है। प्योंगयांग ने जापान के कोस्ट गार्ड को रॉकेट गिरने के तीन जगहों के बारे में अंदेशा जताया था। इनमें से दो स्थान स्थान पश्चिमी कोरियाई के थे तो तीसरा स्थान पूर्वी फिलीपींस का था। तीनों इलाके जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के तहत नहीं आते थे।

    उत्तर कोरिया के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के वाइस चेयरमैन री प्योंग चोल ने सोमवार को कहा था कि उनका पहला जासूसी सैटेलाइट ट्रैकिंग और निगरानी समते कई काम एक समय में कर सकता है। इससे अमेरिका सहित अन्य दुश्मन देशों की हरकतों पर नजर रखा जा सकता है। जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि इतिहास को याद करते हुए कहा कि कोरिया क्या पता अपने बैलिस्टिक मिसाइल्स का परिक्षण कर रहा है। अगर ऐसा है तो यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन होगा। सनद रहे, संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार, उत्तर कोरिया के हथियारों से संबंधित कामों पर रोक लगाया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिनेश गोप की निशानदेही पर जमीन के अंदर से जिप्सी बरामद
    Next Article नेपाल के कोशी प्रांत में यूएमएल के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में
    admin

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version