Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गुजरात के जामनगर के बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत
    Top Story

    गुजरात के जामनगर के बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत

    adminBy adminJune 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – आर्मी और एनडीआरएफ की मौजूदगी में 21 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
    जामनगर/अहमदाबाद। गुजरात के जामनगर जिले के ग्राम तमाचण में शनिवार सुबह बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को करीब 21 घंटे बाद रविवार सुबह बोरवेल से निकाला जा सका। इसके बाद उसे जामनगर के जीजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    ग्राम तमाचण के खेत मालिक गोविंदभाई ने बताया कि खेत में बोरवेल खुला नहीं था। इस पर एक पत्थर रखा था, जिसे वहां खेल रहे 5-6 बच्चों ने हटा दिया था। चीफ फायर ऑफिसर केके बिश्नोई ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जामनगर नगर निगम की फायर टीम और कालवड की फायर टीम सुबह 11.30 बजे से राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई थी। इसके बाद आर्मी और एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई थीं। एक निजी पार्टी का रोबोट भी लाया गया था। पूरी रात ऑपरेशन चलाया गया। बच्ची करीब 35 फुट अंदर थी। इसके बाद इसे बाहर निकाला गया। ऊपर आने के दौरान वह 5 फुट की दूरी पर फंस गई। इसके बाद बगल में खुदाई कर उसे बाहर निकाला गया।

    ग्राम तमाचण में शनिवार सुबह साढ़े 09 बजे ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। बोरवेल 250 फुट गहरा है। बोरवेल में 20 फुट की गहराई में उसके फंसे होने की जानकारी के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो टीम समेत एनडीआरएफ की टीम भी बच्ची को सकुशल निकालने के प्रयास में करीब 21 घंटे जुटी रही, लेकिन आखिरकार बच्ची को नहीं बचाया जा सका। तमाचण के खेती वाले क्षेत्र में कुछ श्रमिक परिवार काम में जुटे थे। इसी दौरान वहां कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। तभी एक खुले बोरवेल में ढाई साल की बच्ची गिर गई। श्रमिकों समेत आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल और प्रशासन को दी। इसके बाद यहां बच्ची को निकालने का कार्य शुरू किया गया। दमकल टीम के अनुसार बोरवेल से 5 फीट की दूरी पर गहरा गड्ढा तैयार किया गया। बोरवेल में बच्ची को ऑक्सीजन आदि देने की व्यवस्था की गई। कैमरे की मदद से बच्ची की स्थिति का पता लगाया गया जिसमें उसका हाथ दिख रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुफसिल में पहाड़ पर मजे कर रहा दाहू, डीजीपी लें संज्ञान : बाबूलाल मरांडी
    Next Article मुख्यमंत्री गहलोत ने पाली में आत्मीयता से सुनी लोगों की परिवेदनाएं
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version