Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»07 जून: आज के ही दिन दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से धक्का देकर निकाले गए थे गांधी
    स्पेशल रिपोर्ट

    07 जून: आज के ही दिन दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से धक्का देकर निकाले गए थे गांधी

    adminBy adminJune 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साल 1893 में भारत के युवा वकील मोहनदास करमचंद गांधी अपने क्लाइंट अब्दुल्ला सेठ के एक कानूनी मामले में वकालत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। 07 जून 1893 को वे ट्रेन से डरबन से प्रिटोरिया की यात्रा के लिए फर्स्ट क्लास का टिकट लेकर पहुंचे।

    यह ट्रेन रात करीब 9 बजे नटाल की राजधानी मैरिटजबर्ग पहुंची तो अपने फर्स्ट क्लास के कंपार्टमेंट में बैठे मोहनदास करमचंद गांधी को एक गोरा गुस्से से देर तक घूरता रहा। थोड़ी देर बाद वह दूसरे रेल अफसरों को बुलाकर लाया। उन सभी ने गांधी को थर्ड क्लास डिब्बे में जाने को कहा। फर्स्ट क्लास का वैध टिकट दिखाने के बावजूद वे नहीं माने तो गांधी अड़ गए। उन्होंने साफ कर दिया कि वे अपनी मर्जी से कंपार्टमेंट हरगिज नहीं छोड़ेंगे। रेल अफसरों ने एक गार्ड को बुलवा कर गांधी को फर्स्ट क्लास के डिब्बे से बाहर फिंकवा दिया।

    अपनी आत्मकथा `सत्य के प्रयोग’ में गांधीजी ने लिखा है कि मैरिटजबर्ग स्टेशन पर ठिठुरते हुए उन्होंने भारत लौटने का विचार किया लेकिन जल्द ही अपने मन पर काबू पाते हुए इस कायराना विचार को त्याग कर रंगभेद के खिलाफ लड़ने का विचार पक्का कर लिया। आगे चल कर यही विचार सविनय अवज्ञा के रूप में दक्षिण अफ्रीका और बाद में भारत की आजादी के आंदोलन में उनका मजबूत हथियार बना।

    अन्य अहम घटनाएं:

    1539: बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूं को पराजित किया।

    1780: लंदन में एंटी कैथोलिक दंगों में सौ से अधिक लोगों की मौत।

    1929: वेटिकन सिटी एक संप्रभु देश बना।

    1975: पहले विश्वकप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला गया।

    1979: भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

    1997: महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

    जन्म:

    1914: मशहूर फिल्म निर्देशक व पटकथा लेखक ख्वाजा अहमद अब्बास।

    1974: टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति।

    निधन:

    1631: मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज।

    2002: भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे बीडी जत्ती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवंदे भारत एक्सप्रेस के आठ कोच बिहार पहुंचे, रात तक पहुंचेगी राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में
    Next Article हजारीबाग टैक्सी स्टैंड में लगी आग, तीन बसें जलकर नष्ट
    admin

      Related Posts

      भारत में हजारों पाकिस्तानी महिलाएं शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आयीं, निकाह किया, लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया

      May 1, 2025

      पाकिस्तान के शिमला समझौता रोकने से कहीं भारत उसके तीन टुकड़े न कर दे

      April 29, 2025

      सैन्य ताकत में पाकिस्तान पीछे लेकिन उसकी छाया युद्ध की रणनीति से सतर्क रहना होगा भारत को

      April 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version