Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अफगानिस्तान में कार बम हमले में बदख्शां राज्य के डिप्टी गवर्नर सहित चार की मौत
    विदेश

    अफगानिस्तान में कार बम हमले में बदख्शां राज्य के डिप्टी गवर्नर सहित चार की मौत

    adminBy adminJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काबुल। तालिबान की हुकूमत आने के बाद अफगानिस्तान में आतंकी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक कार बम हमले में बदख्शां राज्य के डिप्टी गवर्नर सहित चार लोगों की मौत हो गयी। आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताए गए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत के बाद भी आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। एक ओर लोग तालिबानी शासन का दंश झेल रहे हैं, दूसरी ओर लगातार बढ़ती आतंकी गतिविधियां मुसीबत बन रही हैं। मंगलवार को अपने दो सुरक्षाकर्मियों के साथ जा रही अफगानिस्तान के उत्तरी राज्य बदख्शां के डिप्टी गवर्नर निसार अहमद अहमदी को आतंकियों ने निशाना बना। बदख्शां राज्य की राजधानी फैजाबाद में सुबह सवा 08 बजे उन पर कार बम से हमला किया गया। उनकी गाड़ी से कार भिड़ा दी गयी और भिड़ंत होते ही कार बम धमाके के साथ फट गया। कार के परखच्चे उड़ गए। अहमदी एवं उनके दोनों सुरक्षाकर्मियों की मौके पर मौत हो गयी। उनकी कार के चालक की भी धमाके में मौत हो गयी।

    इस तरह अहमदी सहित चार लोगों की मौत हुई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उनमें से छह की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि अभी मृतक संख्या बढ़ सकती है। अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के बाद लगातार आतंकी घटनाएं होती रही हैं, किंतु फैजाबाद में पहली बार कार बम से हमला हुआ है। बदख्शां राज्य के सूचना निदेशक मुइजुद्दीन अहमदी ने हमले में डिप्टी गवर्नर निसार अहमद अहमदी की मौत की पुष्टि की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले अमेरिका बोला, भारत एक जीवंत लोकतंत्र, जिसे शक दिल्ली जाकर देख ले
    Next Article जन-जन के लिए वरदान साबित हो रहा है ”आयुष्मान भारत योजना”
    admin

      Related Posts

      अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

      July 6, 2025

      नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

      July 6, 2025

      इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version