Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»आजाद सिपाही के आठ वर्ष का सफरनामा, संकल्प और संघर्ष पथ के आठ वर्ष और कहानी आपके भरोसे पर जुनून पालने की
    विशेष

    आजाद सिपाही के आठ वर्ष का सफरनामा, संकल्प और संघर्ष पथ के आठ वर्ष और कहानी आपके भरोसे पर जुनून पालने की

    adminBy adminJune 16, 2023No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश के चर्चित समाज वैज्ञानिक एस परशुरामन ने अपने एक लेख में कहा था कि किसी भी संकल्प को पूरा करने के लिए संघर्ष का पथ जितना जरूरी होता है, उससे कहीं जरूरी अपनी क्षमताओं पर जुनूनी भरोसे का होता है। जिस व्यक्ति या समाज ने अपनी क्षमताओं पर जुनून की हद तक भरोसा कर लिया, उसके लिए संघर्ष पथ की परेशानियों के कांटे अचानक बड़े जरूर दिखाई देते हैं, लेकिन वे पैरों में चुभने की बजाय उन्हें राहत देने लगते हैं। परशुरामन का यह लेख मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंसेज (टिस्स) के उस रूपांतरण का कारक बना, जिसका इंतजार भारत का मध्य और निम्न मध्य वर्ग अरसे से कर रहा था। परशुरामन जब इस संस्थान में आये, तो उन्होंने इसे देश के आभिजात्य वर्ग के बदले गरीब और मध्य वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए खोल दिया।
    आप सोच रहे होंगे कि आपको परशुरामन के लेख और टिस्स के बारे में क्यों बता रहा हूं। इन दोनों कहानियों और आपके अखबार ‘आजाद सिपाही’ में बहुत सारी समानताएं हैं। अखबार की संकल्प यात्रा को आठ साल हो चुके हैं। लेकिन जब हम पीछे मुड़ कर देखते हैं, तो लगता है कि यह तो कल की ही बात है, जब हमने सफर शुरू किया था। इन आठ सालों में आजाद सिपाही ने जो सफर तय किया है, वह जुनून की हद तक आपके भरोसे के कारण ही संभव हो सका है। इसलिए आजाद सिपाही एक अखबार नहीं, संकल्प, संघर्ष और जुनून का पर्याय बन गया है। इस गलाकाट प्रतिस्पर्द्धा और बड़ी पूंजी के लगभग एकतरफा खेल में कम संसाधन वाले हिंदी अखबार के लिए इतना सफर पूरा कर लेना आसान नहीं कहा जा सकता है। यहीं परशुरामन का कथन याद आता है कि इस सफर की असली ताकत तो आपका भरोसा है और आजाद सिपाही जुनून की हद तक उस भरोसे पर भरोसा करता है।
    मीडिया और खास कर प्रिंट मीडिया के सामने सबसे कठिन चुनौती के इस दौर में यदि आजाद सिपाही सुबह-सुबह आपके पास पहुंच रहा है, तो इसके पीछे न पूंजी का खेल है और न लुभावने नारे। इसके पीछे बस आपका भरोसा है। वैसे आठ साल का समय बहुत लंबा तो नहीं होता, लेकिन इतिहास का एक अध्याय बनाने और लिखने लायक तो होता ही है। आज जब इस आठ साल के सफरनामे पर नजर दौड़ाते हैं, तो पाते हैं कि हमसे जो एक बार जुड़ा, वह खुद को आजाद सिपाही से जुड़ाव महसूस करता है। वह शख्स भले ही भौतिक रूप से हमारे साथ नहीं है, लेकिन आत्मीय और भावनात्मक रूप से वह आजाद सिपाही को अपना मानता है।
    आजाद सिपाही ने आठ साल पहले जब अपने सफर का संकल्प लिया था, तो उसे पता नहींं था कि वह इस कांटों भरे रास्ते पर आगे कैसे बढ़ेगा, क्योंकि उसके पास सिवाय आपके भरोसे के कुछ भी नहीं था। हमारी सबसे बड़ी पूंजी आपका भरोसा और हमारे छोटे से परिवार का आत्मविश्वास था। यह आत्मविश्वास शुरू में डगमगाया भी, लेकिन हमने हार नहीं मानी। आपका भरोसा और प्यार हमारा संबल बना। आज हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि हम केवल आपके भरोसे ही इतनी दूर तक आ सके हैं।
    किसी भी संस्थान की शुरूआत बेहद रोमांचकारी तरीके से होती है। आजाद सिपाही की शुरूआत की कहानी भी रोमांचकारी है, लेकिन यह धमाका नहीं, बल्कि रोशनी की एक राहत भरी किरण थी, जिसके पास न भारी-भरकम पूंजी थी और न ही संसाधन। न किसी पूंजीपति का साथ था और न ही किसी राजनीतिक दल का समर्थन। आजाद सिपाही एक सपना था, जिसे पूरे परिवार ने मिल कर देखा, गुना और फिर उसे पूरा करने में जुट गया। आजाद सिपाही के नन्हे से कदम से बाजार को न कोई फर्क पड़ना था और न पड़ा, लेकिन यह मानवीय संवेदनाओं और अखबार के साथ पाठकों के रिश्ते की नयी शुरूआत थी। इस भरोसेमंद शुरूआत से हमें जरूर संबल मिला। हमारा सपना थोड़ा और रंगीन हुआ, हमारा संकल्प थोड़ा और मजबूत हुआ। कहा जाता है कि अगर किसी को तैरना सिखाना हो, तो उसे गहरे समंदर में फेंक दो। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बिना किसी समारोह और कार्यक्रम के हम खबरों के महासागर में कूद पड़े। हमारा लाइफ जैकेट आपका भरोसा था। शुरूआत धमाकेदार तो नहीं हुई, लेकिन हमारे कदम सधे हुए जरूर थे। हमारे सामने केवल आप थे और हमें आपका ही ध्यान था।
    सफर की शुरूआत हुई, तो रास्ते खुद ब खुद निकलने लगे। अंधेरी सुरंग में प्रवेश करने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि शुरूआत में ही अंधेरे से लड़ने की ताकत मिल जाती है। हमें भी यह ताकत मिली। यह ताकत कहीं और से नहीं, आपसे मिली, आपके भरोसे से मिली। हम एक-एक कदम धरते गये। आपने डांटा-फटकारा, दुलारा और पुचकारा भी। यह हमारे लिए पूंजी थी। हमें चिंता थी आपकी खबरों की भूख शांत करने की, आपको सूचनाओं से समृद्ध करने की। हम कभी इस भ्रम में नहीं रहे कि हम बहुत ताकतवर हैं और न कभी आपको इस भ्रम में रखा कि आजाद सिपाही के पास जादू की छड़ी है, जिसे घुमाते ही आपकी सारी समस्याएं दूर हो जायेंगी। हम तो आपका आइना बनने चले थे और हमारा काम आपको सूचनाओं-खबरों से समृद्ध करना था। संसाधनों की कमी रास्ते में बाधा बनी, तो आप हमारे रिपोर्टर बन गये। किसी न किसी माध्यम से आप हर जरूरी सूचना हम तक पहुंचाते रहे। इसका सबसे बड़ा लाभ यह हुआ कि हमारे और आपके बीच का रिश्ता केवल अखबार और पाठक का रिश्ता नहीं रहा, बल्कि यह लगातार मजबूत होता गया और आज हम कह सकते हैं कि यह रिश्ता भरोसे में बदल चुका है। आजाद सिपाही को भरोसा है कि कोई भी सूचना उस तक जरूर पहुंचेगी और आपको यह भरोसा है कि सूचना दी गयी है, तो वह आजाद सिपाही में जरूर छपेगी।
    सफर जारी रहा, तो स्वाभाविक था कि कुनबा भी बड़ा होगा। हम भी बड़े हो रहे थे। लेकिन अपने संकल्प, सपने और यथार्थ की पथरीली जमीन से हमने कभी अपना नाता नहीं तोड़ा। हमने तो बड़े होने का सपना देखा था और उस सपने को आपने आकार दिया था, सो आपके भरोसे हम लगातार डटे रहे। प्रिंट के साथ डिजिटल दुनिया में भी आजाद सिपाही ने अपनी मौजूदगी कायम की, यू-ट्यूब, फेसबुक और ट्विटर के जरिये हम झारखंड के साथ-साथ देश-विदेश में अपनी धाक जमाने में लग गये। आपका भरोसा और मजबूत होता गया और हमारा परिवार भी बढ़ता गया। झारखंड के शहरों से निकल कर हम प्रखंड मुख्यालयों तक पहुंचने लगे। आपके विश्वास और भरोसे की ताकत के साथ हमारा कारवां लगातार आगे बढ़ रहा था। साथ ही हमारी जिम्मेदारी, जो हमने पहले दिन ही अपने ऊपर ली थी, भी बड़ी हो रही थी। हमारी खबरों का असर होने लगा और हमारा उत्साह बढ़ने लगा। आज हम झारखंड की सीमाओं से निकल कर ओड़िशा और पश्चिम बंगाल तक पहुंच रहे हैं। यह कामयाबी आपके भरोसे की है।
    इस बीच वह भयानक दौर भी आया, जिसने न केवल मीडिया के सामने, बल्कि पूरे समाज के सामने अंधेरा कायम कर दिया। महामारी के दौर में मीडिया समेत दूसरे संस्थान सिमटने लगे, उनका दायरा छोटा होने लगा। लेकिन आजाद सिपाही के पास आपके भरोसे की पूंजी थी, जिसने हमें हिम्मत दी, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। हमने संकट के इस दौर में भी अपनी हिम्मत बनाये रखी, तो इसके पीछे भी आप ही थे। दूसरे मीडिया संस्थानों में जहां पैर समेटने का दौर चला, हम अपने विस्तार में लगे रहे। हम आज झारखंड के हर प्रखंड मुख्यालय में मौजूद तो हैं ही, अखबार की चर्चा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भी हो रही है।
    आज जब हम अब सफरनामे पर नजर दौड़ा रहे हैं, तो हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमने झारखंड की अखबारी दुनिया में एक इतिहास रचा है। आजाद सिपाही के लाखों पाठकों के साथ-साथ हम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच रहे हैं। ढाई लाख से अधिक सब्सक्राइबरों के जरिये आज हम झारखंड से सबसे बड़े न्यूज पोर्टल बन चुके हैं। हमारी व्यूअरशिप 20 करोड़ से अधिक मिनट की हो चुकी है। इतना सब कुछ होते हुए आज भी हमारा दामन पूरी तरह बेदाग है, क्योंकि आजाद सिपाही ने कभी सफलता का शॉर्टकट नहीं अपनाया। हमने कभी किसी का भयादोहन नहीं किया और आज तक कभी आजाद सिपाही पर यह आरोप नहीं लगा कि यह अखबार ब्लैकमेल करता है। मीडिया की दुनिया के स्याह पक्ष को हमने पहले दिन से ही वर्जनाओं की सूची में रखा था और आज भी इस पर कायम हैं।
    हमें यह कहने में भी कोई संकोच नहीं है कि आजाद सिपाही का अब तक का सफर बहुत आसान नहीं रहा। रास्ते कठिन थे, चुनौतियां बड़ी थीं। आज भी हम उस संकल्प पथ पर चल रहे हैं। हम जानते हैं कि हमारे रास्ते कठिन हैं, चुनौतियां भी हैं। लेकिन हमें भरोसा केवल अपने संकल्प पर पहले भी था और आज भी है। हम अपनी मामूली स्थिति से ही संतुष्ट हैं, इस संकल्प के साथ कि हम पारदर्शी तरीके से नैतिक रास्ते पर चलते हुए अपनी स्थिति सुधारेंगे। हम आज एक बार फिर आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमारा वह संकल्प आज भी जीवित है। आजाद सिपाही के अब तक के सफर में आपने जो भरोसा दिया, संकट के दौर में हमारे साथ खड़े रहे, उसके एवज में आभार बहुत छोटा शब्द है। हमारे पास शब्द नहीं हंै।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तरी सिक्किम के पेगयोंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर दो जगह भूस्खलन, आवाजाही रुकी
    Next Article देश में पिछले 75 वर्ष से नियोजन की कमी रही हैः के. चंद्रशेखर राव
    admin

      Related Posts

      नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

      October 16, 2026

      छत्तीसगढ़ का अनुभव, झारखंड की चुनौती: पवन साय के सामने भाजपा संगठन को धार करने का टास्क

      September 26, 2026

      पुण्यतिथि पर विशेष: जनसेवा और मजदूर अधिकार के अमर संवाहक थे उदय शंकर ओझा

      September 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version