Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उप्र: हर दिन आठ सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर हो रहे खराब, बिजली व्यवस्था चरमराई
    राज्य

    उप्र: हर दिन आठ सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर हो रहे खराब, बिजली व्यवस्था चरमराई

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। बढ़ती गर्मी के साथ ही अघोषित बिजली कटौती से पूरे प्रदेश में लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। बिजली विभाग गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई का दावा कर रहा है, लेकिन कहीं भी आठ से 10 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रह रही है। विभागीय अधिकारी की मानें तो प्रतिदिन आठ सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, जिससे ठीक करना बिजली विभाग के लिए चुनौती बन गया है।

    उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, आगरा, मेरठ समेत सभी शहरों एवं गांवों में पर्याप्त बिजली कटौती हो रही है, लोग खासा परेशान हैं, गर्मी से लोग बेहाल हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की भी बेचैनी बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति करने में मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा अपने आप को असफल मान रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिजली की वर्तमान व्यवस्था से खासा नराज हैं, इसे लेकर वह अधिकारियों को कड़ा निर्देश भी दे रहे हैं।

    उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि बिजली की परेशानी क्षमता से कम ट्रांसमिशन का होना है। यदि बिजली सप्लाई ठीक करनी है तो विभाग को पहले ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने के साथ ही अपना जीवन समाप्त कर चुके ट्रांसफार्मरों को सिस्टम से हटाना होगा, वरना आने वाले समय में दिक्कत और ज्यादा बढ़ा सकती है।

    उन्होंने बताया कि चार बार रिपेयरिंग के बाद ट्रांसफार्मर काम लायक नहीं रह जाते, लेकिन यहां आठ से दस बार रिपेयरिंग के बाद भी उन्हीं ट्रांसफार्मरों को रिपेयर कर चलाया जा रहा है। इस कारण वे आये दिन फूंक जाते हैं।

    वहीं गांवों में लटकते तार, खंभों की जर्जर हालत भी स्थिति को दयनीय बना रहा है। इसका समय रहते रिपेयर न किया जाना भी परेशानी का कारण बन रहा है। वहीं इस वर्तमान परिस्थिति को लेकर विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फुल रहे हैं। स्थिति यह है कि यदि बिजली की मांग 28000 मेगावाट के पार पहुंची तो पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। विभाग के पास उस क्षमता के ट्रांसमिशन ही नहीं हैं, इससे पिक आवर में भी शहरों में भी बिजली कटौती करना विभाग की मजबूरी बन जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन घोटाला मामले में दायर आरोप पत्र पर ईडी कोर्ट ने लिया संज्ञान
    Next Article राजगढ़: दो लाख की स्मैक के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर से मोतिहारी रवाना, नीतीश ने जताया आभार

      July 18, 2025

      छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर इडी का छापा

      July 18, 2025

      कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां

      July 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले- ‘तोहफे के लिए धन्यवाद, ताउम्र याद रहेगा’
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर से मोतिहारी रवाना, नीतीश ने जताया आभार
      • छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर इडी का छापा
      • टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने का भारत ने किया स्वागत
      • प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version