Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह से शुरू हो गई उद्योगपति के आवास पर छापेमारी
    बिहार

    दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह से शुरू हो गई उद्योगपति के आवास पर छापेमारी

    adminBy adminJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। आय से अधिक सम्पत्ति एवं करों में हेराफेरी के मामले में बेगूसराय के बड़े कारोबारी में शामिल मटिहानी निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास पर शुक्रवार को भी सुबह से ईडी एवं आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू हो गई है।

    गुरुवार की सुबह से चल रही छापेमारी की कार्रवाई रात हो जाने के कारण रोक दिया गया था। उसके बाद शुक्रवार कि सुबह से फिर पूरी टीम कार्रवाई में जुट गई। अजय कुमार सिंह उर्फ कारु सिंह सहित परिवार के किसी भी सदस्य को पिछले 24 घंटे (गुरुवार की सुबह) से ना तो घर से बाहर निकलने दिया गया और ना ही मोबाइल पर किसी से संपर्क करने दिया गया है।

    गैर आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छापामारी के दौरान कई बैंक खाते, वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, कई जगहों पर जमीन-जायदाद और आभूषण समेत अन्य निवेश के कागजात बरामद किए गए हैं। बेगूसराय आवास सहित देशभर के 25 ठिकानों पर हुई छापेमारी में करीब एक सौ करोड़ के हेरफेर का खुलासा हुआ है। टीम ने आय के छोटे-बड़े सभी श्रोत एवं खर्च की छोटी-छोटी पहलुओं का भी जायजा लिया।

    जांच पूरी होने के बाद इसमें बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अधिकारी बरामद दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। समीक्षा के बाद स्पष्ट होगा कि करों में कितनी गड़बड़ी की गई है। सभी मोबाइल और लैपटॉप का भी गहन जांच किया जा रहा है। कारोबारी कारु सिंह से जुड़े कुछ बाहरी लोगों से भी टीम ने गहन पूछताछ किया है। शुक्रवार की सुबह इनके कुछ स्टाफ को भी टीम ने उठाया है, जिनके चेहरे हलकान दिख रहे हैं।

    अब टीम का पूरा ध्यान घर में मौजूद अत्याधुनिक सिक्योरिटी सिस्टम से लैस दो गोदरेज पर है। जिसे खोलने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। चर्चा है कि पैसा गिनने के लिए मशीन लाई गई है। सभी लोगों की नजर टीम के आवास से निकलने तथा आधिकारिक जानकारी देने पर टिकी हुई है। शुक्रवार को सुबह लोग मामले की जानकारी लेने आवास पर पहुंचे। लेकिन केंद्रीय बलों ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। घर में काम करने वाले सहायकों को भी बगैर मोबाइल के कड़ी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया है।

    उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी के साले तथा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अजय कुमार सिंह उर्फ कालू सिंह के 25 ठिकानों पर गुरुवार को टीम ने एक साथ धावा बोल दिया। श्रीकृष्ण नगर बेगूसराय स्थित आवास, पटना में बोरिंग रोड सहित दो स्थान, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, ओडिशा एवं कोलकाता में छापेमारी हुई। जिसमें बेगूसराय आवास पर दूसरे दिन भी छापेमारी चल रही है।

    कारु सिंह प्रसू इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, ब्रॉडवे डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, बीपी सिंह एंड शकुंतला देवी फाउंडेशन, न्यू वे बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, जेआरएस कॉनबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, शक्ति अर्थ मूवर्स, जय माता दी मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड, जिमकेली कॉमोडील प्राइवेट लिमिटेड, जय मंगला स्टील प्राइवेट लिमिटेड, न्यू वे होम्स प्राइवेट लिमिटेड एवं शक्ति एग्रो रिसोर्स लिमिटेड के निदेशक हैं। केएस कंस्ट्रक्शन सरिया फैक्ट्री के अलावा ओडिशा में खनन का कारोबार करती है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर सरकारी ठेका भी लेते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखड़गे पटना रवाना, कहा-अध्यादेश के मसले पर संसद सत्र की शुरुआत में होगा विचार
    Next Article बेखौफ अपराधियों ने युवक के सिर में मारी गोली
    admin

      Related Posts

      रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

      May 19, 2025

      बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

      May 18, 2025

      शहीद मनीष का पार्थिव शरीर लाया गया नवादा, सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version