Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»कलाकृति का अनोखा नमूना… स्वर्णिम आभा बिखेरेगा मुख्यमंत्री योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर
    विशेष

    कलाकृति का अनोखा नमूना… स्वर्णिम आभा बिखेरेगा मुख्यमंत्री योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर

    adminBy adminJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बंशी बजाते श्रीकृष्ण संवारेंगे विंध्यधाम का झरोखा

    – आध्यात्मिकता का अहसास कराएंगी नृत्य करतीं नारी

    – विंध्य कारिडोर के अंतर्गत बनेंगे कुल 36 झरोखे

    – प्रत्येक झरोखे में श्रीकृष्ण के लगेंगे छह-छह आकर्षक आकृति

    – अहरौरा के गुलाबी पत्थर पर ओडिसा के कारीगर उकेरेंगे नक्काशी

    – लुभाएंगी आकर्षक कलाकृतियां, विंध्य कारिडोर की सुंदरता को लगाएंगी चार चांद

    मीरजापुर। अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय…। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट गुलाबी पत्थर से सुशोभित विंध्य कारिडोर स्वर्णिम आभा बिखेरेगा ही, देश भर के कारीगरों की हुनर भी झलकेगी। साथ ही आकर्षक कलाकृतियां विंध्य कारिडोर की सुंदरता को चार चांद लगाएंगी।

    खास बात यह है कि बंशी बजाते भगवान श्रीकृष्ण की आकृति से विंध्यधाम का झरोखा संवारा जाएगा। इनके दोनों छोर पर नारी नृत्य करते दिखेंगी, जो आध्यात्मिकता का अहसास कराएंगी। यही नहीं, नव्य-दिव्य विंध्य कारिडोर कारीगरी व कलाकृति का अनोखा नमूना होगा।

    विंध्य कारिडोर के अंतर्गत कुल 36 झरोखे होंगे। प्रत्येक में श्रीकृष्ण भगवान की छह-छह आकर्षक आकृति लगाई जाएगी। इस प्रकार कुल 216 मूर्तियों की नक्काशी की जाएगी। इसके लिए अहरौरा के पत्थर चुने गए हैं। इसकी नक्काशी के लिए ओडिसा से कारीगर बुलाए गए हैं, जो राजस्थान में इन मूर्तियों को तैयार कर रहे हैं। वहीं परिक्रमा पथ के झरोखे के लिए रंगीन नक्काशीदार मूर्तियां लगाई जाएंगी। परिक्रमा पथ के दूसरे मंजिल पर जाने के लिए दो सीढ़ी विंध्यवासिनी मंदिर के पूरब व उत्तर तरफ तैयार हो गई है। परिक्रमा पथ के ऊपर 15 गुंबद भी लगाए जाएंगे। गुंबद राजस्थान के दौसा से बनाकर लाया गया है।

    दिसम्बर तक विंध्य कारिडोर को नव्य-दिव्य आकार देने का दावा

    काशी विश्वनाथ की तर्ज पर 331 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर अभी तो निर्माणाधीन है, लेकिन जैसे-जैसे काम आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे कई आकर्षक डिजाइन व कलाकृतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में विंध्य कारिडोर बनने के बाद नए विंध्यधाम का भव्य-दिव्य स्वरूप देश-दुनिया के सामने होगा ही, श्रद्धालु भी विश्व फलक पर शुमार आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बहाने विंध्य कारिडोर की झलक देखने विंध्यधाम जरूर आएंगे और आकर्षक कलाकृतियां उन्हें जरूर लुभाएंगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर पर भी बढ़ेंगे। विंध्य कारिडोर के अंतर्गत मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ दो मंजिला परिक्रमा पथ बनकर तैयार हो चुका है। फिनीशिंग का कार्य शेष है। वहीं पुरानी वीआइपी, न्यू वीआईपी, कोतवाली रोड, पक्का घाट रोड निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युतीकरण किया जाएगा। नाली व विद्युत व्यवस्था भूमिगत होगा। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम का दावा है कि दिसम्बर 2023 तक विंध्य काॅरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा।

    राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता राजकुमार पांडेय ने बताया, कोशिश है कि दिसम्बर से पहले ही विंध्य कारिडोर के नव्य-भव्य रूप को आकार दिया जाए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाए। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरियल मैड्रिड ने डिफेंडर नाचो फर्नांडीज के साथ एक साल का किया अनुबंध विस्तार
    Next Article निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की हिरासत अवधि सात जुलाई तक बढ़ी
    admin

      Related Posts

      भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार

      May 18, 2025

      तुर्किये! गलती कर दी, ऑपरेशन दोस्त के बदले खंजर चला दिया

      May 17, 2025

      बलूचिस्तान इज नॉट पाकिस्तान, अलग हुआ तो पाकिस्तान बनेगा कंगालिस्तान

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version