Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजनाथ ने जान कुर्बान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी
    देश

    राजनाथ ने जान कुर्बान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 21, 2016No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने कर्तव्य के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। राजनाथ ने यहां चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक दिनेश्वर शर्मा तथा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

    राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस सुरक्षाकर्मियों की शहादत को याद करने के लिए 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। राजनाथ ने कहा, ‘‘आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मैं उन सभी वीर पुलिसकर्मियों को नमन करता हूं जिन्होंने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी।’’ गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक ने कहा कि सितंबर 2015 से 2016 तक देश के विभिन्न हिस्सों में 473 पुलिसकर्मी शहीद हुए। यह दिवस उन पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो 1959 में लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग’ क्षेत्र में भारतीय सीमा की रक्षा करते हुए चीनी बलों का मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और एनएसजी अपने-अपने संबंधित स्थलों पर यह दिवस मनाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर में बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हुई
    Next Article करण जौहर को धमकाया जा रहा है: जोया अख्तर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह

    January 10, 2026

    ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को लेकर जताई चिंता

    January 10, 2026

    युवाओं का मनोबल ही राष्ट्र की असली ताकत: अजीत डोभाल

    January 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह
    • ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को लेकर जताई चिंता
    • झारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी
    • दिवंगत सोमा मुंडा के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
    • झारखंड में मतदाता सूची के ‘गहन पुनरीक्षण’ की तैयारी तेज: 70% मैपिंग कार्य पूरा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version