Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षाबंधन पर झारखंड सरकार कोल्हान की 50 हजार बेटियों को देगी 20 करोड़ रुपये
    Breaking News

    रक्षाबंधन पर झारखंड सरकार कोल्हान की 50 हजार बेटियों को देगी 20 करोड़ रुपये

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 12, 2023Updated:July 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। झारखंड सरकार पूर्वी सिंहभूम जिले की करीब 20,771 बेटियां समेत कोल्हान की 50 हजार बेटियों को रक्षाबंधन का तोहफा देंगी। इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त को है। सरकार इससे पहले 14 अगस्त को ही इनके खातों में डीबीटी के माध्यम से 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि डाल देगी। पूर्वी सिंहभूम की बेटियों की राशि लगभग 9.86 करोड़ होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आठवीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को छह किस्तों में यह राशि दी जायेगी।

    सरकार ने राज्यभर में सामाजिक-आर्थिक और जातीय जनगणना (एसइसीसी) -2011 के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभांन्वित करने का लक्ष्य रखा है। यानी, झारखंड के 37 लाख परिवारों की बेटियों को योजना का लाभ मिलेगा। पश्चिमी सिंहभूम की लगभग 17 हजार और सरायकेला-खरसावां जिले की 10 हजार बेटियों के खातों में राशि पहुंचेगी। पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगभग 15 हजार छात्राओं ने आवेदन किया है। वहीं, सरायकेला खरसावां जिले में अब तक 5500 आवेदन आये हैं और 10 हजार छात्राओं को योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। जिले की समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में 4,58,90,000 रुपये छात्राओं के खातों में डाले जायेंगे। वर्ष 2022-23 में 23,770 छात्राओं को इसका लाभ मिला था।

    18 साल से कम उम्र में शादी पर नहीं मिलेगा लाभ
    छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गयी है। आठवीं एवं नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500 रुपये और 10वीं, 11वीं व 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा 18 साल की आयु पूरी कर लेने के बाद लाभार्थी छात्रा को एकमुश्त 20,000 रुपये की राशि भी दी जायेगी। इस एकमुश्त अनुदान की राशि छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए हासिल कर सकेगी। 18 वर्ष से पूर्व शादी करने वाली छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है।

    पूर्वी सिंहभूम जिला राज्य भर में अव्वल
    योजना में लाभुकों को चिह्नित करआवेदन करवाने के मामले में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में पहले स्थान पर है। आठ जुलाई तक जिले में कुल 14,133 आवेदन जमा हो चुके हैं। प्रथम चरण में अगस्त माह तक 20,771 छात्राओं के आवेदन का लक्ष्य रखा गया है। अगस्त के बाद द्वितीय चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वित्तीय वर्ष 22-23 में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत कुल 41468 लाभुकों को भुगतान किया गया था।

    कहां, कैसे करें आवेदन
    आवेदन प्रक्रिया को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आॅफलाइन रखा गया है। आवेदन के लिए छात्राएं अपने स्कूल, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से भी संपर्क कर सकती हैं। आॅनलाइन के साथ ही आॅफलाइन आवेदन का भी विकल्प दिया गया है।

    स्कूलों में कैंप लग रहा
    पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिलाने के लिए स्कूलों में कैंप लगाया जा रहा है। अगस्त तक करीब 20 हजार से अधिक छात्राओं को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रख गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स के सीनियर डॉक्टर कर रहे हैं मनमानी नहीं आते हैं समय पर ड्यूटी, प्रभारी निदेशक ने मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article व्यवसायी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने किया समन, 17 को पूछताछ के लिए बुलाया
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version